नई दिल्ली11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
दिल्ली में महिला लुटेरन के गैंग सक्रिय हैं। वे सरेआम लोगों से लूटपाट करने से पीछे हट नहीं रही। मामला द्वारका सेक्टर 23 इलाके का है, जहां तीन महिलाओं ने एक युवक से जबरन सोने की अंगूठी लूट ली। इस वारदात में शामिल एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान शिना (30) के तौर पर हुई जो छावला इलाके में रहती है।
द्वारका डिस्ट्रिक के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कंगनहेडी गांव में रहने वाले तीस वर्षीय सुमित कुमार ने अपने साथ हुई लूट के मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें पीड़ित ने बताया सात दिसंबर को वह गोयला डेयरी से होते हुए अपने घर जा रहा था। द्वारका सेक्टर 23 इलाके में पहुंचने पर उसके मोबाइल पर किसी का कॉल आ गया। वह फोन सुनने के लिए रुक गया। इस दौरान उसके पास तीन महिलाएं पहुंची, जिन्होंने जबरन उसके हाथ में पहनी सोने की अंगूठी लूट ली।
Source link

Comments (0)
Leave a Comment