ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे।।
देश की राजनीति में जब भी बदलाव की बयार चली है, उसमें जयप्रकाश नारायण (जेपी) के संपूर्ण क्रांति आंदोलन और अन्ना हज़ारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का ऐतिहासिक स्थान रहा है। इन्हीं आंदोलनों की भावना को जीवित रखते हुए अब "करप्शन फ्री इंडिया संगठन" ने फिर से एक नई शुरुआत की है। ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित कार्यालय पर आयोजित एक विशेष बैठक में संगठन की कोर कमेटी ने संपूर्ण क्रांति को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई और राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा आंदोलन छेड़ने का संकल्प लिया।


जेपी आंदोलन की गूंज फिर उठी ग्रेटर नोएडा से

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए जेपी और अन्ना आंदोलन के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. राकेश रफीक
उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि –

“देश को मिली राजनीतिक आज़ादी के बाद भी अगर जनता न्याय के लिए संघर्षरत है, तो यह आज़ादी अधूरी है।
संपूर्ण क्रांति केवल एक नारा नहीं, बल्कि जनजीवन में व्यवस्थागत बदलाव का यज्ञ है।”

डॉ. रफीक ने आज़ादी के बाद हुए जनांदोलनों का हवाला देते हुए बताया कि राजनीतिक भ्रष्टाचार, नौकरशाही की मनमानी और जनता के शोषण ने भारत की आत्मा को भीतर से कमजोर किया है। अब वक्त आ गया है कि संपूर्ण क्रांति की अधूरी सोच को पूर्ण रूप देकर नया आंदोलन शुरू किया जाए।


बैठक का संचालन और अध्यक्षता

इस कोर बैठक की अध्यक्षता डॉक्टर शीतला प्रसाद (पूर्व महानिदेशक, भारत सरकार) ने की, जिन्होंने कहा कि:

“देश तभी आगे बढ़ेगा जब भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ा जाएगा, और यह कार्य केवल सरकार नहीं बल्कि जनता के जागरूक होने से ही संभव है।

वहीं बैठक का संचालन महासचिव मास्टर दिनेश नागर ने किया। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य जनता के बीच जाकर भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरूकता फैलाना है।


संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बोला तीखा हमला

संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने सरकारों को सीधी चुनौती दी। उन्होंने कहा –

“देश को आज़ाद हुए 78 साल हो गए, लेकिन आज भी दलित, शोषित, किसान और मजदूर अपने अधिकारों के लिए तहसील से लेकर लखनऊ-दिल्ली तक भटकते फिरते हैं।
देश में कागजों पर ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत’ है, लेकिन धरातल पर भ्रष्टाचार की जड़ें और गहरी हो रही हैं।

उन्होंने एलान किया कि अब संपूर्ण क्रांति को लेकर एक राष्ट्रीय जनांदोलन खड़ा किया जाएगा, जो यूपी से शुरू होकर पूरे देश में फैलेगा।

करप्शन फ्री इंडिया की पूरी टीम

बैठक में क्या बनी रणनीति?

? देशव्यापी जनजागरण अभियान शुरू किया जाएगा।
? तहसील और जिला मुख्यालयों पर भ्रष्टाचार के खिलाफ जनसभाएं होंगी।
? सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को जोड़ा जाएगा।
? न्याय, रोजगार और जवाबदेही आधारित व्यवस्था की मांग को लेकर ज्ञापन दिए जाएंगे।
? जेपी आंदोलन की तर्ज पर युवाओं को आंदोलनों में अग्रणी भूमिका में लाया जाएगा।


विचार और उद्देश्य स्पष्ट – संपूर्ण परिवर्तन ही अंतिम लक्ष्य

बैठक में सभी वक्ताओं का एक ही स्वर था कि अगर न्याय, रोजगार, ईमानदारी और जवाबदेही देश के मूलभूत ढांचे में नहीं होंगे, तो भारत एक आदर्श राष्ट्र नहीं बन पाएगा।

“राजनीति अब सेवा नहीं, व्यापार बन गई है। जनप्रतिनिधि अब जनता के सेवक नहीं, सौदागर बन बैठे हैं।”
– डॉ. राकेश रफीक


बैठक में शामिल प्रमुख चेहरे

इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल रहे:
? आलोक नागर
? कृष्णपाल यादव
? मास्टर दिनेश नागर
? शिवकुमार कसाना
? चौधरी प्रेमराज भाटी
? राकेश पंवार
? तरुण राठी
? प्रेम प्रधान
? कुलबीर भाटी
? गौरव भाटी
? पवन यादव
? जयचंद चौहान
? इमरान खान
? कुलदीप सिंह
? राहुल कुमार
सभी ने एकमत होकर संगठन को grassroots तक ले जाने और आंदोलन को व्यापक स्वरूप देने की बात कही।


करप्शन फ्री इंडिया – अब नारा नहीं, आंदोलन बनेगा

करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने साफ कर दिया है कि वह अब महज़ सेमिनार और स्लोगन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि व्यवस्थागत बदलाव के लिए जनसहयोग से सड़क पर उतरेगा।


? सोशल मीडिया और युवा शक्ति को साथ जोड़ने की रणनीति

बैठक में यह भी तय किया गया कि सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया जाएगा।
फेसबुक, ट्विटर (X), इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर #SampoornaKranti, #CorruptionFreeIndia, #NewJPAndolan, #BhrashtacharKeKhilaf, #SystemChangeNow, #JusticeForAll, #YouthAgainstCorruption, #RTIRevolution, #SwachhSatta जैसे हैशटैग के साथ अभियान चलाए जाएंगे।


? रफ़्तार टुडे की टिप्पणी

जब एक देश जनता के करों से चलता है, तो जनता का यह हक भी बनता है कि उसकी बात सुनी जाए, और भ्रष्टाचार से मुक्त व्यवस्था मिले।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन की यह पहल अगर राजनीतिक प्रभावों से मुक्त रहकर ईमानदारी से आगे बढ़ती है, तो यह आंदोलन आने वाले समय में नई राजनीतिक चेतना और सामाजिक क्रांति का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।


? Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।

? Follow the Raftar Today channel on WhatsApp

? Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)