दिव्या मित्तल के इस्तीफे के बाद उनके भविष्य को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी अटकलें तेज हो गई हैं। चर्चा है कि वह मीरजापुर से विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि, अभी तक उनके किसी राजनीतिक दल में शामिल होने या चुनाव लड़ने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है। इसलिए फिलहाल इसे राजनीतिक हलकों में चल रही अटकल और चर्चा के तौर पर ही देखा जा रहा है। दिव्या मित्तल की ओर से भी चुनाव लड़ने के संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन, 15 सितंबर से प्रभावी माना जाएगा इस्तीफा; व्यक्तिगत और पारिवारिक प्राथमिकताओं का दिया था हवाला

यूपी, रफ़्तार टूडे। उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की ओर से त्यागपत्र स्वीकार किए जाने के बाद इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। दिव्या मित्तल का इस्तीफा 15 सितंबर 2026 से प्रभावी माना जाएगा। दिव्या मित्तल ने 30 अगस्त 2026 को भारतीय प्रशासनिक सेवा से स्वैच्छिक रूप से अलग होने के लिए अपना त्यागपत्र दिया था। उन्होंने इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत कारणों, पारिवारिक प्राथमिकताओं और जीवन में नए लक्ष्यों को प्रमुख वजह बताया था। प्रदेश सरकार के स्तर से प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका त्यागपत्र केंद्र सरकार को भेजा गया था, जहां DoPT ने इसे स्वीकार कर लिया।

सोशल मीडिया पर दी थी इस्तीफे की जानकारी

इस्तीफा देने के बाद दिव्या मित्तल ने इसकी जानकारी अपने फेसबुक और एक्स अकाउंट के माध्यम से भी साझा की थी। उनके त्यागपत्र के बाद से ही प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में उनके अगले कदम को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं। दिव्या मित्तल यूपी कैडर की चर्चित अधिकारियों में रही हैं और विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उनके इस्तीफे के बाद अब उनके आगे के करियर और सार्वजनिक जीवन को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।

मई 2026 में देवरिया डीएम पद से हटाया गया था

दिव्या मित्तल को मई 2026 में देवरिया के जिलाधिकारी पद से हटाकर राजस्व विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात किया गया था। इसके बाद से ही उनके अगले प्रशासनिक दायित्व को लेकर चर्चाएं थीं।नहालांकि, उनके इस्तीफे का आधिकारिक कारण व्यक्तिगत और पारिवारिक प्राथमिकताओं के रूप में सामने आया है। ऐसे में उनके तबादले और इस्तीफे के बीच किसी प्रत्यक्ष संबंध को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

मीरजापुर से चुनाव लड़ने की भी चर्चा