रफ़्तार टुडे, नॉएडा। OMAX सॉसाययटी के चर्चित केस में अब अभियुक्त श्रिकांत त्यागी पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। फरार चल रहे भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी पर 25000 का इनाम घोषित कर दिया है साथ ही उसके अलग अलग ठिकाने पर दबिश दी जा रही है। तथाकथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी के पक्ष में रविवार की रात कुछ युवकों ने ओमेक्स ग्रैंड हाउसिंग सोसायटी पहुंचकर हंगामा किया था। इनमें से 6 युवकों को मौके पर ही नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन सबके खिलाफ नोएडा पुलिस ने थाना फेज-2 में एक एफआईआर दर्ज की है। इस एफआईआर में संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आईपीसी की 10 धाराएं लगाई हैं। क्रिमिनल अमेंडमेंट एक्ट के तहत भी यह मुकदमा दर्ज किया गया है। नोएडा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आज दोपहर सभी आरोपियों को गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय में पेश किया जाएगा। जिलाधिकारी और गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर ने अभियोजन को अदालत में मजबूत पैरवी करने का निर्देश दिया है।
Common Issues
नोएडा : फरार चल रहे भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी पर 25000 का इनाम घोषित।
नोएडा : फरार चल रहे भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी पर 25000 का इनाम घोषित।

Comments (0)
Leave a Comment