ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। एनसीआर के रियल एस्टेट सेक्टर में एक बार फिर बड़ी हलचल मच गई है। बुधवार, 24 सितंबर 2025 को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-2 में श्री विनायक ग्रुप (SVG) ने अपने नए और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट “SLC-315 मास्टर कमर्शियल” का भूमि पूजन धूमधाम से संपन्न किया। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों, निवेशकों और प्राधिकरण से जुड़े अधिकारियों की मौजूदगी ने इसे एक ऐतिहासिक क्षण बना दिया।

SVG ग्रुप का सफर : भरोसे और सफलता की कहानी

श्री विनायक ग्रुप, जिसे लोग SVG के नाम से जानते हैं, पिछले 10 सालों से रियल एस्टेट सेक्टर में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुका है। 2015 से अब तक ग्रुप ने 10 प्रोजेक्ट्स सफलतापूर्वक डिलीवर किए हैं। इस शानदार रिकॉर्ड के बाद कंपनी अब ग्रेटर नोएडा की सबसे प्राइम लोकेशन सेक्टर अल्फा-2 मेन रोड पर अपना नया प्रोजेक्ट लेकर आई है।

ग्रुप का कहना है कि यह प्रोजेक्ट न सिर्फ निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर होगा बल्कि ग्रेटर नोएडा शहर के विकास, रोजगार और अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहचान को भी नई ऊंचाई देगा।

18 मंजिला इमारत : डिजाइन में दुबई और सिंगापुर की झलक

SVG टाउनशिप स्क्वायर-2 को पूरी तरह आधुनिक सोच और अंतरराष्ट्रीय स्टाइल के हिसाब से तैयार किया जा रहा है। 18 मंजिलों वाली यह इमारत एक मल्टी-फंक्शनल मास्टर कमर्शियल हब होगी।

पहली चार मंजिलें होंगी रिटेल के लिए, जहां अंतरराष्ट्रीय और भारतीय ब्रांड्स को जगह मिलेगी। पांच मंजिलें होंगी मल्टी-लेवल पार्किंग के लिए, जिससे ट्रैफिक की समस्या कम होगी। शेष मंजिलों पर बनेगा लक्ज़री होटल, जिसमें एक्सक्लूसिव लॉबी, प्रीमियम रूम्स और मॉडर्न सर्विसेस होंगी। यह डिजाइन पूरी तरह से दुबई और सिंगापुर की हाईराइज बिल्डिंग्स से प्रेरित है, जिससे ग्रेटर नोएडा की स्काईलाइन को नया रूप मिलेगा।

ग्रेटर नोएडा में श्री विनायक ग्रुप का भव्य मास्टर कमर्शियल प्रोजेक्ट, दुबई-सिंगापुर स्टाइल में बनेगा 18 मंजिला SVG टाउनशिप स्क्वायर-2, भूमि पूजन के साथ हुई धमाकेदार शुरुआत

प्राधिकरण से मंजूरी और RERA पंजीकरण

SVG ग्रुप ने प्रोजेक्ट के सभी कानूनी औपचारिकताओं को समय रहते पूरा कर लिया है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से नक्शा पास हो चुका है।

सभी NOC प्राप्त कर ली गई हैं।

RERA नंबर भी मिल चुका है।

प्रोजेक्ट को पूरा करने की 4 साल की डेडलाइन तय की गई है।

इससे निवेशकों को यह भरोसा मिल रहा है कि प्रोजेक्ट समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा होगा।

रूफटॉप पर वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं

SVG ने अपने प्रोजेक्ट को एक वन-स्टॉप लग्ज़री डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी की है।

रूफटॉप पर होंगी अत्याधुनिक सुविधाएं :

हाई-एंड क्लब

रेस्टोरेंट्स

जिम

स्पा

बार

ओपन-एयर पार्टी और इवेंट स्पेस

इन सुविधाओं के कारण यह प्रोजेक्ट सिर्फ एक कमर्शियल हब नहीं बल्कि एंटरटेनमेंट और लग्ज़री का नया सेंटर भी बनेगा।

सीएमडी अंकुर मित्तल का बयान

भूमि पूजन के मौके पर श्री विनायक ग्रुप के सीएमडी अंकुर मित्तल ने कहा “हमारा लक्ष्य है कि SVG टाउनशिप स्क्वायर-2 एनसीआर के सबसे बेहतरीन कमर्शियल प्रोजेक्ट्स में गिना जाए। हमारी टीम समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि निवेशकों और शहरवासियों के लिए भविष्य की नई पहचान बनने वाला है।”

निवेशकों और शहरवासियों के लिए नया युग

यह प्रोजेक्ट ग्रेटर नोएडा के लिए सिर्फ एक नई बिल्डिंग नहीं बल्कि शहर की अर्थव्यवस्था और पहचान को बदलने वाला साबित होगा। रिटेल से लेकर हॉस्पिटैलिटी तक, हर क्षेत्र को इससे सीधा लाभ होगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में ग्रेटर नोएडा एनसीआर का नया कमर्शियल हब बनकर उभरेगा और SVG का यह प्रोजेक्ट उस सपने को हकीकत में बदलने की दिशा में बड़ा कदम है।

क्यों है खास SVG टाउनशिप स्क्वायर-2?

प्राइम लोकेशन : सेक्टर अल्फा-2, मेन रोड पर।

अंतरराष्ट्रीय डिजाइन : दुबई-सिंगापुर मॉडल की झलक।

मल्टी-फंक्शनल उपयोग : रिटेल + पार्किंग + होटल + लग्जरी सुविधाएं।

भरोसा और ट्रैक रिकॉर्ड : SVG ने पहले भी समय पर 10 प्रोजेक्ट्स पूरे किए।

स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा : हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार।