ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा साइट 4 में विजयमहोत्सव 2023 के अंतर्गत आयोजित रामलीला में आज की लीला गणेश वंदना से प्रारंभ हुई। अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने बताया कि आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर और विशिष्ट अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3012 के गवर्नर नॉमिनी, रोटेरियन अमित गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर लीला मंचन का शुभारंभ किया। उनके साथ मुख्य प्रायोजक मनोज गुप्ता (मोनू), के.पी. कसाना, सविन्दर भाटी, मनवीर भाटी, विजेंद्र भाटी और पवन मिश्रा ने भी दीप प्रज्ज्वलित किया।

राजा दशरथ की घोषणा और देवताओं की चिंता

कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि लीला में राजा दशरथ श्री राम के राज्याभिषेक की घोषणा करते हैं, जिससे देवलोक के देवता चिंतित हो जाते हैं। देवी सरस्वती को मंथरा की बुद्धि फेरने के लिए सहमत किया जाता है। मंथरा, कैकयी के मन में श्री राम को वनवास भेजने का विचार डालती है। कैकयी राजा दशरथ से दो वरदान मांगती हैं—पहला श्री राम के लिए 14 वर्ष का वनवास और दूसरा भरत का राजतिलक। यह सुनकर राजा दशरथ को श्रवण कुमार के वध पर शांतनु का श्राप याद आता है, जिसमें उन्हें पुत्र वियोग में मृत्यु का श्राप दिया गया था। श्री राम के वियोग में राजा दशरथ प्राण त्याग देते हैं।

केवट संवाद और भरत की प्रतिज्ञा

संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल ने बताया कि श्री राम वनवास के दौरान गंगा किनारे पहुंचते हैं, जहां केवट उनके चरण धोकर उन्हें गंगा पार कराता है। गंगा पार करने के बाद श्री राम, भारद्वाज ऋषि का आशीर्वाद लेकर वन की ओर जाते हैं। इस बीच भरत, अयोध्या लौटकर श्री राम के वनवास का समाचार सुनते हैं और माता कैकयी को भला-बुरा कहते हैं। भरत, श्री राम को मनाने वन की ओर प्रस्थान करते हैं।

अगली लीला का आकर्षण

महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि 10 अक्टूबर की लीला में नारद-सूपर्णखा संवाद, सीता हरण, राम-वियोग और जटायु मरण जैसे महत्वपूर्ण दृश्य प्रस्तुत किए जाएंगे।

विशेष आकर्षण और सुरक्षा व्यवस्था

मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि पिछले 19 वर्षों से श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा में विजयमहोत्सव रामलीला का मंचन कर रही है। इस वर्ष मंचन में 55 फिट का धनुष 50 फिट की ऊंचाई पर खंडित होने जैसे विशेष दृश्यों के साथ-साथ NCR का सबसे बड़ा मंच तैयार किया गया है। इसके साथ ही मेले में स्वादिष्ट खान-पान के स्टॉल, घरेलू उपयोग की वस्तुओं की दुकानें, बच्चों के लिए झूले, सर्कस, जादू और अन्य मनोरंजन के साधन मौजूद हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन की विशेष व्यवस्था की गई है।

उपस्थित गणमान्य

इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह, धर्मपाल भाटी, बिजेंद्र सिंह आर्य, मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, ओमप्रकाश अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, मुकेश शर्मा, के.के. शर्मा, हरेन्द्र भाटी, मुकुल गोयल, अमित गोयल, अतुल जिन्दल, गिरीश जिन्दल, श्यामवीर भाटी, श्रीचंद भाटी, मनोज यादव, सुभाष चन्देल, अनिल कसाना, सुनील प्रधान, अनुज उपाध्याय, विकास भाटी, दीपक भाटी, राहुल नम्बरदार, प्रभाकर देशमुख, अरुण गुप्ता, सुरेंद्र तायल, विकास आर्य, रिंकू आर्य और प्रमोश मास्टर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

हैशटैग #Ramleela2023 #Rajtilak #RamVanwas #GreaterNoida #RaftarToday #CulturalEvent #RamBhakti #VijayMahotsav

? Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।
Follow the Raftar Today channel on WhatsApp

Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)