एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 02 Dec 2021 01:20 PM IST

सार

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीच में दो-तीन दिन सुधार के बाद दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक फिर डरावने स्तर पर पहुंच गया है।

गोपाल राय।

गोपाल राय। - फोटो : एएनआई

ख़बर सुनें

विस्तार

दिल्ली में प्रदूषण के मामले पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद प्रदेश सरकार ने गुरुवार को राज्य में सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद करने का आदेश दे दिया है। प्रदेश के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने यह जानकारी दी।
 

उन्होंने बताया कि दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। इस कारण बच्चों की सेहत को देखते हुए स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया गया है।



Source link