ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। उत्तर प्रदेश अब केवल देश के नक्शे पर ही नहीं, बल्कि दुनिया की आर्थिक और औद्योगिक ताकत बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसका सबसे बड़ा प्रमाण UP International Trade Show 2025 है, जो ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में आयोजित होने जा रहा है। इस शो की भव्यता और अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारियों ने इसे एक ऐतिहासिक आयोजन बना दिया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार शाम को ही ग्रेटर नोएडा पहुंच चुके हैं और एक्सपो मार्ट का गहन निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा कर रहे है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह 9:30 बजे इस शो का उद्घाटन करेंगे और देश-विदेश के उद्यमियों से संवाद करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार शाम को ही ग्रेटर नोएडा पहुंच चुके हैं और एक्सपो मार्ट का गहन निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार शाम को ही ग्रेटर नोएडा पहुंच चुके हैं और एक्सपो मार्ट का गहन निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे एक्सपो मार्ट सेंटर पहुंच चेक है। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 की तैयारियों का लिया जायजा ले रहे है। भारी पुलिस फोर्स की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। कल ग्रेटर नोएडा में प्रधानमंत्री का होगा आगमन, पीएम आगमन से पहले सीएम कर रहे निरीक्षण।

एक्सपो मार्ट बना दुनिया के उद्योगों का केंद्र, रूस बना पार्टनर कंट्री

इस शो में करीब 2500 कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का प्रदर्शन करेंगी। एक्सपो मार्ट के 10 बड़े हॉल को सजाया गया है, जहां आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कृषि, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल, डिफेंस और फूड प्रोसेसिंग समेत कई क्षेत्रों की कंपनियां अपनी नवीनतम तकनीक और इनोवेशन पेश करेंगी।

यह आयोजन न केवल उद्योगपतियों और स्टार्टअप्स के लिए सुनहरा अवसर है, बल्कि यूपी की औद्योगिक छवि को भी दुनिया के सामने प्रदर्शित करेगा।

सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतज़ाम

प्रधानमंत्री की मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है।

ड्रोन, पैराग्लाइडर्स, बलून और माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट उड़ाने पर 24 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया गया है।

हजारों सुरक्षाकर्मी और स्पेशल कमांडो एक्सपो मार्ट और आसपास के इलाकों में तैनात किए गए हैं। ट्रैफिक रूट डायवर्जन भी लागू किए गए हैं ताकि आने-जाने वालों को किसी तरह की परेशानी न हो।

UP International Trade Show 2025: ग्रेटर नोएडा में वैश्विक व्यापार का महाकुंभ, पीएम मोदी करेंगे भव्य उद्घाटन, सीएम योगी ने किया तैयारियों का किया निरीक्षण CM योगी ने एक्सपो मार्ट का गहन निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की

रूस बना पार्टनर कंट्री, निवेश की नई संभावनाएं

इस बार शो की सबसे खास बात यह है कि रूस पार्टनर कंट्री के रूप में शामिल हुआ है। रूस का 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहले ही ग्रेटर नोएडा पहुंच चुका है। उन्होंने यहां के इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे—

Integrated Industrial Township

Multi Modal Logistic Hub

Transport Hub

का निरीक्षण किया और निवेश में रुचि दिखाई। यह दर्शाता है कि यूपी अब केवल देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के निवेशकों की पसंद बन रहा है।

एयरपोर्ट और निवेश के नए द्वार

खबर है कि सीएम योगी इस दौरान जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (Noida International Airport) का भी दौरा कर सकते हैं। यहां भी बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं।

चर्चा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को एयरपोर्ट का उद्घाटन कर सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो यह आयोजन यूपी की औद्योगिक और व्यापारिक तस्वीर को और भी मजबूत करेगा और निवेशकों के लिए नए अवसर खोलेगा।

व्यापार और उद्योग जगत के लिए सुनहरा अवसर

UP International Trade Show 2025 न केवल कारोबारियों और उद्योगपतियों के लिए मंच है, बल्कि यह यूपी के युवाओं, स्टार्टअप्स और MSMEs (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों) के लिए भी बड़े अवसर लेकर आया है।

नए कारोबार और जॉब की संभावनाएं

अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच

यूपी की ब्रांड वैल्यू को मजबूती

यूपी की नई औद्योगिक पहचान

यह आयोजन साबित करेगा कि उत्तर प्रदेश अब सिर्फ कृषि प्रधान राज्य नहीं है, बल्कि टेक्नोलॉजी, उद्योग और व्यापार का हब भी बन रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी की मौजूदगी ने इस शो को एक नई ऊंचाई दी है। न केवल भारतीय उद्यमियों बल्कि विदेशी कंपनियों के लिए भी यह आयोजन निवेश और सहयोग का बड़ा प्लेटफॉर्म है।