ग्रेटर नोएडा वेस्ट, रफ्तार टुडे। रंगों के त्योहार होली के अवसर पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एरोस सम्पूर्णम सोसाइटी में इस बार का होली महोत्सव बेहद खास रहा। इस वर्ष आयोजन में एकता और सामूहिक उत्सव की झलक दिखी, जिसमें सम्पूर्णम वेलफेयर टीम और सम्पूर्णम देवस्थानम ट्रस्ट की भूमिका सराहनीय रही।

इस बार निवासियों ने "एक सम्पूर्णम, एक होलिका दहन" की नई परंपरा की शुरुआत की, जिससे बीते वर्षों में होने वाली अलग-अलग होलिका दहन की परंपरा समाप्त हुई और सभी ने मिलकर सामूहिक रूप से एकता का संदेश दिया।


? भव्य आयोजन की मुख्य झलकियां

? "एक सम्पूर्णम, एक होलिका दहन" की नई परंपरा
? बिना किसी प्रतिबंध के हर निवासी को खुली एंट्री
? पोटलक पार्टी का आयोजन, सभी ने साझा किया स्वादिष्ट भोजन
? डीजे और रेन डांस से झूमा सम्पूर्णम, इको-फ्रेंडली आयोजन
? सम्पूर्णम देवस्थानम ट्रस्ट द्वारा ऑर्गेनिक ठंडई सेवा
? निवासियों द्वारा लगाए गए खाने के स्टॉल, बाहरी वेंडर्स पर रोक
? अमिताभ मोदी जी का मंत्रमुग्ध कर देने वाला नृत्य प्रदर्शन


? जब संगीत और रंगों का संगम बना जश्न का कारण

डीजे की धुनों पर रंगों की फुहारें और इको-फ्रेंडली रेन डांस ने सभी का दिल जीत लिया। इस बार आयोजकों ने बैंड खरीदने की अनिवार्यता समाप्त कर सभी के लिए आयोजन को खुला कर दिया, जिससे यह और अधिक समावेशी हो गया।

एरोस सम्पूर्णम सोसाइटी में भव्य होली महोत्सव का आयोजन

? पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इस बार इको-फ्रेंडली रंगों और प्राकृतिक ठंडई का उपयोग किया गया।


? आयोजकों का शानदार प्रयास

इस आयोजन को सफल बनाने में सम्पूर्णम वेलफेयर टीम, सम्पूर्णम देवस्थानम ट्रस्ट, सम्पूर्णम गौ सेवाश्रम, सम्पूर्णम मेंटेनेंस टीम और ग्रुप ऑफ सीनियर सिटीजन के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

➡️ रंग और उमंग का यह उत्सव सम्पूर्णम निवासियों के लिए यादगार बन गया।

एरोस सम्पूर्णम सोसाइटी में भव्य होली महोत्सव का आयोजन

? Raftar Today से जुड़े रहें!

? Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।
Follow the Raftar Today channel on WhatsApp

? Follow on Twitter (X):
Raftar Today (@raftartoday)


? हैशटैग्स: #GreaterNoidaWest #HoliCelebration #ErosSampoornam #HoliMahotsav #CommunityFestival #RainDance #OrganicHoli #OneSampoornam #HoliWithUnity #RaftarToday