अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 07 Dec 2021 03:14 PM IST
सार
तीनों व्यक्ति अंतरराष्ट्रीय यात्रा से लौटे हैं। इसमें से दो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
ख़बर सुनें
विस्तार
दिल्ली स्थित लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में सोमवार को तीन यात्रियों को भर्ती कराया गया। तीनों अंतरराष्ट्रीय यात्रा से लौटे हैं। इसमें से दो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अस्पताल के विशेष केंद्र में तीनों का इलाज चल रहा है। यहीं नए ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमितों को आइसोलेशन में रखने और उनके इलाज की व्यवस्था है।
अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि केंद्र में कुल 26 लोग हैं जिनमें से 19 संक्रमित हैं। साथ ही सात मामले संदिग्ध हैं। सोमवार को पहुंचे तीन अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में से दो कोविड-19 से पीड़ित पाए गए हैं। तीनों भारतीय हैं। सभी का इलाज चल रहा है।
Source link

Comments (0)
Leave a Comment