नई दिल्ली5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

करीब दो करोड़ की हेरोइन के साथ पुलिस ने एक नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 280 ग्राम हेरोइन मिली है। पुलिस के मुताबिक 19 नवंबर को सूचना मिली एक अफ्रीकन नागरिक ड्रग के धंधे में शामिल है। यह पता चलते ही मोहन गार्डन थाने की पुलिस टीम ने विपिन गार्डन एरिया में ट्रैप लगाया। यहां एक नाइजीरियन सरकारी स्कूल के पास आकर किसी का इंतजार करने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागने लगा।

इस वजह से उसका मोबाइल सड़क पर गिरकर टूट गया। आखिर में पुलिस ने इस विदेशी का पीछा कर उसे दबोचने में कामयाबी हासिल की। उसकी पहचान प्रिंस चिनेचेरम ओनोह (36) के तौर पर हुई। इसके खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की। 36 वर्षीय आरोपी ने बताया वह मूलरुप से नाईजीरिया का रहने वाला है। वह शालिनी नाम की एक भारतीय महिला से शादी कर चुका है। शालिनी लक्ष्मी बाई नगर सरोजनी नगर की रहने वाली है। आरोपी पुलिस को कोई पासपोर्ट भी नहीं दिखा सका।

खबरें और भी हैं...


Source link