सार
सीटें बचने पर स्पेशल ड्राइव चलेगी, सामान्य से लेकर आरक्षित श्रेणी में छात्र बदल रहे कॉलेज और कोर्स।ख़बर सुनें
विस्तार
पांचवीं कटऑफ के पहले दिन ज्यादा दाखिले उन्हीं ने लिए, जिन्होंने चौथी कटऑफ में दाखिला रद कराया था। बदल रहेे हैं। इस कारण से दाखिले में स्थायित्व नहीं आ पा रहा है। कॉलेज प्रिंसिपल कहते हैं कि सामान्य श्रेणी की बेहद कम सीटें ही हैं, जो भी सीटें है वह आरक्षित श्रेणी के लिए ही हैं। कई कॉलेजों में कुछ कोर्सेज में सामान्य श्रेणी के लिए यदि दाखिले का चांस है तो वह दाखिले रद कराने पर ही बना है।
कुछ कॉलेज प्राचार्यों का कहना है कि इस कटऑफ के बाद भी सामान्य व आरक्षित श्रेणी के लिए कुछ कोर्सेज में दाखिले का अवसर रहेगा। सीटों की सही स्थिति का पता इस कटऑफ की फीस जमा कराने के बाद ही पता चल सकेगा। कई कॉलेजों की इकनॉमिक्स व बीकॉम की अब भी हाई कटऑफ है, इसलिए सीटें नहीं भर रही हैं। वहीं कॉलेजों को ईडब्लयूएस, कश्मीरी विस्थापित, पीडब्लयूडी की सीटें भरने में दिक्कत आ रही है। इन श्रेणियों की कटऑफ में कम ही गिरावट की गई है। इसके बाद कम ही छात्र दाखिला ले रहे हैं।
डीयू में स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाएं 22 नवंबर से होंगी शुरू
दिल्ली विश्विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2021-22 की स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाएं 22 नवंबर से शुरू होंगी। जबकि स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की कक्षाओं की शुरुआत 1 दिसंबर से होगी। डीयू ने मंगलवार को स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की कक्षाओं के लिए शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया। इसके मुताबिक स्नातक परीक्षाओं की तैयारी के लिए ब्रेक और प्रैक्टिकल परीक्षाएं 11 से 20 मार्च तक होंगी, जबकि सेमेस्टर परीक्षाएं 21 मार्च से 4 अप्रैल तक चलेंगी। 5 और 6 अप्रैल को दो दिन ब्रेक रहेगा। 7 अप्रैल से दूसरे सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू होंगी। दूसरे सेमेस्टर की ब्रेक और प्रैक्टिकल परीक्षाएं 26 जुलाई से 4 अगस्त तक चलेंगी।
Source link

Comments (0)
Leave a Comment