नोएडा, रफ्तार टुडे। भारतीय जनता पार्टी के सभी आठों मंडल अध्यक्षों ने अपने महानगर अध्यक्ष के खिलाफ लगे आरोपों के खिलाफ लामबंद होकर मोर्चा खोल दिया है।
मंडल अध्यक्षों का कहना है कि पार्टी में महानगर अध्यक्ष की कर्मठता व सक्रियता किसी से छिपी नहीं है। कारोना काल में जरूरतमंदों को खाना खिलाने का भाजपा ने रिकार्ड बनाया है जिसको हाईकमान ने भी सराहा था। उन्हीं के कार्यकाल में नोएडा से भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इसके बाद भी पार्टी के ही चंद नेता एक साजिश के तहत महानगर अध्यक्ष को बदनाम करने का कुचक्र रच रहे हैं। जिसे कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। ऐसे साजिश रचने वालों की शिकायत हाईकमान से भी करेंगे।
मंडल अध्यक्ष गोपाल गौड़, बबलू यादव, कल्लू सिंह, सूरजपाल राणा, अशोक मिश्रा, पंकज झा तथा लोकेश कश्यप ने इस षडय़ंत्र के खिलाफ बैठक की तथा इस साजिश के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया।
पार्टी के पदाधिकारी बताते हैं कि महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कुछ नेताओं की चल रही अवैध वसूली, अवैध रूप से ठेली व रेहड़ी लगाने तथा बाजार लगवाने का विरोध किया। जिससे तिलमिलाये ऐसे लोग अब नये-नये हथकंडे अपनाकर महानगर अध्यक्ष को बदनाम करना चाहते हैं। वहीं पार्टी की छवि भी धूमिल कर रहे हैं। ऐसे लोगों के नाम लिखकर हाईकमान से शिकायत की जाएगी।

Comments (0)
Leave a Comment