अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 06 Dec 2021 09:57 PM IST
सार
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि राहुल इलाके में अपना दबदबा बनाना चाहता था। इसके लिए वह अक्सर उन लोगों को धमकाता था। इसलिए पार्क में बुलाकर उसकी हत्या कर दी।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
मालवीय नगर थाना पुलिस ने एक घोषित बदमाश की हत्या के मामले को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक घोषित बदमाश और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खुलासा किया है कि इलाके में वर्चस्व को लेकर उनके बीच विवाद था। शनिवार को उन लोगों ने बदमाश की चाकू गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू और खून से सना कपड़ा बरामद कर लिया है।
जिला पुलिस उपायुक्त बेनिता मेरी जयकर ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान शेख सराय निवासी अमित और अजय के रूप में हुई है। चार दिसंबर को पंचशील विहार स्थित सतपुला पार्क में एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या की गई है। मृतक की शिनाख्त भाटी माइंस के संजय कालोनी निवासी राहुल के रूप में हुई। जांच में पता चला कि राहुल मालवीय नगर थाने का घोषित बदमाश था। थाना प्रभारी कुमार कांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू की।
पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला। काफी लोगों से पूछताछ के दौरान पुलिस को राहुल का अमित और अजय से विवाद का पता चला। पुलिस ने अजय को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। जिसमें उसने हत्या में शामिल होने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू और खून से सने कपडे बरामद कर लिए। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर अमित को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विस्तार

Source link
Comments (0)
Leave a Comment