नोएडा, रफ़्तार टुडे। कोलकाता में हुए दिल दहला देने वाले रेप और मर्डर के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना की गूंज अब नोएडा तक पहुंच चुकी है, जहां इंडियन मेडिकल असोसिएशन (IMA) के सदस्य, छात्र-छात्राएं और डॉक्टरों ने एकजुट होकर धरना प्रदर्शन किया। इस विरोध का मुख्य उद्देश्य सरकार और समाज का ध्यान इस बात पर केंद्रित करना है कि मेडिकल क्षेत्र में काम कर रही महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर कदम उठाए जाएं।

आज की इस हड़ताल में नोएडा के इंडियन मेडिकल असोसिएशन से जुड़े करीब 700 चिकित्सक और 67 छोटे-बड़े अस्पतालों का समर्थन देखने को मिला। इस हड़ताल का मुख्य संदेश था कि पीड़िता को न्याय दिलाने और मेडिकल संस्थानों में महिला सुरक्षा के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाए।

सांसद डॉ. महेश शर्मा का बयान
इस मौके पर गौतमबुद्ध नगर के सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा भी धरने में शामिल हुए। उन्होंने डॉक्टरों के इस आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा, "हम सभी इस पीड़िता के साथ हैं। यह हमारे देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि आजादी के इतने सालों बाद भी हमारे प्रतिष्ठित संस्थानों में ऐसी घृणित घटनाएं हो रही हैं।" उन्होंने आगे कहा कि सरकार को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए शिक्षण संस्थानों में महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। डॉ. महेश शर्मा ने यह भी कहा कि आईएमए के सभी सदस्य पीड़िता के साथ खड़े हैं और उनके साथ न्याय के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

देशभर में गूंज रहा विरोध, आईएमए नोएडा के डॉक्टरों ने किया हड़ताल, सांसद महेश शर्मा ने जताई नाराज़गी

अस्पतालों की तालाबंदी
आज की हड़ताल का असर इतना व्यापक था कि नोएडा के छोटे-बड़े लगभग सभी अस्पताल बंद रहे। इस विरोध प्रदर्शन का मकसद सिर्फ कोलकाता मामले में न्याय की मांग करना ही नहीं था, बल्कि देशभर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक स्पष्ट संदेश देना भी था। इस हड़ताल के दौरान डॉक्टरों ने एक स्वर में कहा कि जब तक सरकार इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

इस प्रदर्शन में डॉक्टरों के अलावा आम जनता का भी समर्थन देखने को मिला। लोगों ने मेडिकल क्षेत्र में काम कर रही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की और इस मुद्दे पर सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की।

दादरी में पूर्णतया बंद है DPMA के अध्यक्ष KK शर्मा ने बताया कि आज आज हम पेशेंट नहीं देख रहे, आज पूर्णतया बंद है मरीज को नहीं देख रहे और कोई क्रिटिकल पेशेंट आता है तो उसे दे लेते हैं, अस्पताल, OPD, लैब बंद है आज

https://twitter.com/raftartoday/status/1824705870812356902?s=19
रफ़्तार टुडे का ट्विटर अकाउंट

? Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।

Follow the Raftar Today channel on WhatsApp

Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)

#RaftarToday #NoidaDoctorsProtest #MaheshSharmaOnProtest #IMANoida