@gks14, रफ्तार टुडे । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने की मोदी सरकार के विशेष नीति की तारीफ़, कहा- भारत की विदेश नीति लोगों के हित में है।

पाकिस्तान के सियासी हलकों में इस वक्त हलचल है और इमरान सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। प्रधानमंत्री इमरान खान को सरकार गिरने का डर सता रहा है।

इन सब के बीच पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम इमरान खान ने भारत की विदेश नीति की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्‍तान की पॉलिसी आजाद है।
भारत की विदेश नीति वहां के लोगों के हित में है। पाक पीएम ने कहा कि भारत की विदेश नीति किसी के दबाव में नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं हिंदुस्‍तान की पॉलिसी की दाद देता हूं।

भारत ने बड़ी चालाकी से रुश और ukrain युद्ध में बीच का रास्‍ता अपनाया है। यह युद्ध दुनिया के समीकरण बदलते हुए दिख रहा है। यूक्रेन पर रूस के हमले की आलोचना से दूरी बनाकर एशिया की दो महाशक्तियां भारत और चीन मॉस्‍को के साथ दिख रही हैं। इस बीच चीन के विदेश मंत्री वांग यी के भारत आने की खबरें हैं। अगर ऐसा हुआ तो यह बड़ा डेवलपमेंट होगा।

दूसरी ओर रूस के साथ अपने व्‍यापारिक रिश्‍तों को बढ़ाते हुए भारत ने 30 लाख बैरल क्रूड (कच्‍चा तेल) का सौदा पक्‍का कर लिया है। इस तेल को भारी डिस्‍काउंट पर खरीदा गया है। रूस ने भारत और अन्य बड़े आयातकों को रियायती कीमतों पर तेल और अन्य वस्तुओं की पेशकश की थी। इसके बाद भारत ने इस मौके का फायदा उठाया है।

आई याद सत्ता जाने के डर से, इंडिया की जनता कह रही है लौट के बुद्धू घर को आए