ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे।
प्रकृति की मार झेल रहे गौतमबुद्धनगर जिले के बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राहत का सहारा बनकर सामने आया है रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा। क्लब के सक्रिय सदस्य मुकुल गोयल और कपिल गर्ग ने प्रशासन द्वारा सेक्टर-135 में बनाए गए राहत शिविर में पहुँचकर पीड़ित परिवारों को जरूरी सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने न केवल खाद्य सामग्री और जूस उपलब्ध कराया बल्कि महिलाओं के लिए सैनिटरी पैड जैसी अहम सुविधा भी उपलब्ध करवाई।

डीएम की क्लास में बच्चों ने दिया सही जवाब, मिला उपहार

बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए बनाए गए शिविर में पहुंचकर, परिवारों का जाना हाल, बच्चों के साथ पढ़ाई पर की चर्चा, DM मेधा रूपम ने बारिश के बीच बाढ़ क्षेत्र के दौरे पर

ग्रेटर नोएडा का रोटरी क्लब एक बार फिर साबित कर रहा है कि सामाजिक संगठन केवल उत्सव और कार्यक्रमों तक सीमित नहीं हैं बल्कि जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुँचाने की यह पहल मानवता और सहयोग की सच्ची मिसाल है।

डीएम ने बारिश के बीच बाढ़ क्षेत्र के दौरे पर,

बाढ़ से बेघर हुए हजारों लोग

गौतमबुद्धनगर में बाढ़ का प्रकोप अब भी कई इलाकों में देखने को मिल रहा है। हजारों लोग अपने घर-बार छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं और फिलहाल प्रशासन द्वारा बनाए गए शिविरों में रह रहे हैं। प्रशासन इन परिवारों को भोजन, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास कर रहा है।

रोटरी क्लब का सराहनीय कदम

रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा के सदस्यों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए इस कठिन घड़ी में बाढ़ पीड़ितों की मदद का बीड़ा उठाया। क्लब के सदस्यों द्वारा वितरित सामग्री में बच्चों के लिए जूस और खाद्य पैकेट, महिलाओं के लिए स्वच्छता संबंधी सामान और अन्य जरूरी वस्तुएँ शामिल थीं।

https://twitter.com/raftartoday/status/1964691868207484964?t=T9OrasS4TThdtGhuhWTvaQ&s=19
रफ़्तार टुडे का ट्वीटर अकाउंट

महिलाओं के लिए विशेष ध्यान

अक्सर आपदा की स्थितियों में महिलाओं की जरूरतें पीछे छूट जाती हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए रोटरी क्लब ने विशेष रूप से सैनिटरी पैड का वितरण किया। इस कदम की महिलाओं और युवतियों ने सराहना की।

प्रशासन की उपस्थिति

इस वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की ओर से भी कई अधिकारी मौजूद रहे। इनमें जिलाधिकारी मेधा रूपम, एडीएम अतुल कुमार, एसडीएम आशुतोष गुप्ता, तहसीलदार प्रतीक सिंह चौहान, मनोज बाबू और जितेंद्र कुमार शामिल रहे। सभी ने राहत कार्यों की निगरानी की और प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर संभव मदद करेगी।

सहयोग और जिम्मेदारी का उदाहरण

आज के वितरण कार्यक्रम में क्लब से मुकुल गोयल और कपिल गर्ग का विशेष सहयोग रहा। उनकी इस पहल ने यह संदेश दिया कि समाज का हर तबका अगर आगे आए, तो आपदा जैसी कठिन परिस्थितियों का सामना आसानी से किया जा सकता है।