ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। श्री रामलीला कमेटी, साइट 4, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ 4 अक्टूबर को गणेश वंदना से हुआ। इस अवसर पर जेवर रबूपुरा चेयरमैन शशांक सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनजीत सिंह ने की, जबकि मंच संचालन की जिम्मेदारी संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल ने निभाई।

प्रथम दिन के मंचन में रावण, कुंभकरण, और विभीषण द्वारा की गई ब्रह्मा जी की तपस्या का दृश्य प्रस्तुत किया गया। ब्रह्मा जी के प्रकट होकर तीनों भाइयों को वरदान देने के बाद, नारद मुनि का पर्वत पर तपस्या में लीन होना और इंद्र का भयभीत होना जैसे दृश्य दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण रहे। साथ ही रावण के वरदान पाकर धरती पर अत्याचार शुरू करने और ऋषि-मुनियों द्वारा भगवान विष्णु से सहायता की याचना का दृश्य भी भावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया गया। भगवान विष्णु ने ऋषियों को आश्वासन दिया कि वे शीघ्र ही धरती पर अवतरित होंगे और उनके कष्टों को हरेंगे।

कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि 5 अक्टूबर को होने वाले रामलीला मंचन में रावण-वेदमति संवाद, विष्णु-कौशल्या संवाद, श्री राम जन्म, सीता जन्म, ताड़का वध, और सुबाहु वध जैसी लीलाओं का मंचन किया जाएगा।

मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने जानकारी दी कि 4 से 13 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 7:30 बजे से रामलीला का मंचन होगा। दर्शकों की सुविधा के लिए बैठने की उत्तम व्यवस्था की गई है, जिसमें VIP एरिया में सोफे और सामान्य एरिया में कुर्सियों का प्रबंध किया गया है। लगभग 1 लाख लोगों के बैठने की क्षमता के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन और कमेटी द्वारा तैनात गार्ड्स सुनिश्चित करेंगे कि मेले में कोई अप्रिय घटना न हो। रामलीला में प्रवेश निःशुल्क है, जबकि VIP एरिया में प्रवेश केवल पास धारकों के लिए ही है।

इस कार्यक्रम में मनजीत सिंह, बिजेन्द्र सिंह आर्य, धर्मपाल भाटी, मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, कुलदीप शर्मा, कमल सिंह आर्य, हरेंद्र भाटी, के के शर्मा, अमित गोगल, मुकेश शर्मा, मुकुल गोयल, सुनील प्रधान, अनिल कसाना, गिरीश जिन्दल, और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

हैशटैग #GreaterNoida #Ramleela2024 #RaftarToday #CulturalEvent #RamleelaSankalp #JevarVidhayak #RavanLeela #SitaJanm #ShriRamJanm #RaftarTodayWhatsAppChannel

? Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Join Raftar Today on WhatsApp

Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)