दादरी, रफ़्तार टूडे। दादरी विधानसभा क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर ‘ग्रीन दादरी, क्लीन दादरी’ अभियान की शुरुआत बिसरख गांव से हुई। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में बारात घर परिसर और शिव मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान की शुरुआत जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में बिसरख स्थित बारात घर परिसर में पौधरोपण से हुई। इसके बाद शिव मंदिर परिसर में भी पौधे लगाए गए और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के साथ सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए। लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और उनका संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी जिम्मेदारी के साथ देखभाल करने की अपील की।

जिला पंचायत सदस्य एवं गौतमबुद्ध नगर के पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवा भाटी ने बताया कि ‘ग्रीन दादरी, क्लीन दादरी’ अभियान को दादरी विधानसभा के विभिन्न गांवों, कस्बों और सार्वजनिक स्थानों तक ले जाने की योजना है। अभियान के दौरान पौधरोपण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई। लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने, अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की गई। आयोजकों के मुताबिक अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ना है।
देवा भाटी ने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के सहयोग से दादरी विधानसभा के अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़कर स्वच्छता और हरित वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में बिसरख मंडल अध्यक्ष लोकेश त्यागी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमरीश भाटी, अरुण यादव, अंकित भाटी, रोहित भाटी, डॉ. सुरेंद्र बैसला, विपिन भाटी, शिवम शर्मा और निशांत तोंगड़ समेत बड़ी संख्या में युवा, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
अभियान के तहत आने वाले दिनों में दादरी विधानसभा के अन्य क्षेत्रों में भी पौधरोपण और स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही गई है। आयोजकों का कहना है कि अभियान में स्थानीय लोगों की भागीदारी के जरिए पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के संदेश को व्यापक स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Comments (0)
Leave a Comment