भाजपा के युवा संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 139वें संस्करण पर हुई चर्चा; आत्मनिर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल, स्वच्छता और राष्ट्रीय एकता पर दिया जोर, 31 अक्टूबर की ‘रन फॉर यूनिटी’ में भागीदारी का आह्वान
ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी (GNIOT) कॉलेज में शक्ति केंद्र शारदा नॉलेज पार्क के बूथ संख्या 725 पर युवा संवाद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें संस्करण को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि दादरी विधायक तेजपाल नागर की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ संदेशों के माध्यम से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने, ‘वोकल फॉर लोकल’, स्वच्छता अभियान, युवा नवाचार, आत्मनिर्भर भारत और राष्ट्रीय एकता जैसे विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और स्थानीय उत्पादों को अपनाकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
‘मन की बात’ जनभागीदारी का सशक्त माध्यम: नीरज सिंह
भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम केवल रेडियो प्रसारण नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने वाला एक प्रभावी जनसंवाद माध्यम बन चुका है। इसके जरिए समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले युवाओं, किसानों, महिलाओं, वैज्ञानिकों, उद्यमियों और नवाचार करने वाले नागरिकों की उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती है। उन्होंने कहा कि आज भारत का युवा केवल रोजगार पाने तक सीमित नहीं है, बल्कि रोजगार देने, नए विचारों को साकार करने और देश को तकनीकी एवं आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में भी योगदान दे रहा है। उनके अनुसार, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी पहल ने युवाओं के लिए नए अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
नीरज सिंह ने स्वदेशी उत्पादों को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देना देश के कारीगरों, छोटे व्यापारियों, उद्यमियों और श्रमिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का माध्यम है। उन्होंने युवाओं से ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की।
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: तेजपाल नागर
दादरी विधायक तेजपाल नागर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक गौरव की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश का युवा विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने युवाओं से स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने, स्थानीय उद्यमों को प्रोत्साहित करने और राष्ट्रहित से जुड़े अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और सहभागिता देश की आर्थिक मजबूती तथा सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है।
सरदार पटेल की जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ में भाग लेने की अपील
कार्यक्रम में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान और राष्ट्रीय एकता के महत्व पर भी चर्चा हुई। नीरज सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत की एकता और अखंडता को मजबूत आधार दिया। उन्होंने युवाओं से 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली ‘रन फॉर यूनिटी’ में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता केवल एक विचार नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। युवाओं को अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों को भी समझना चाहिए और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देनी चाहिए।

बूथ स्तर तक पहुंचाएं स्वदेशी और आत्मनिर्भरता का संदेश: अभिषेक शर्मा
भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर जनसंपर्क मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वदेशी, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत से जुड़े संदेशों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और निरंतर संवाद के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों को आगे बढ़ाया जा सकता है।
राष्ट्र की एकता और अखंडता मजबूत करने का संकल्प
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित युवाओं और कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने, स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने, सामाजिक सद्भाव बनाए रखने तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया। साथ ही 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाली ‘रन फॉर यूनिटी’ में युवाओं और नागरिकों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई।
कार्यक्रम में निर्मल तंवर, शिवांग श्रीवास्तव, कर्मवीर आर्य, इन्द्र नागर, रवि जिंदल, राजकुमार नागर, राज नागर, चेतन वशिष्ठ, बालेश्वर नागर, बृजेश ठाकुर, अखिलेश नागर, उमेश भाटी, संजीव शर्मा सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सैकड़ों युवा उपस्थित रहे। इस युवा संवाद कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, स्वदेशी उत्पादों के महत्व और राष्ट्रीय एकता के संदेश को प्रमुखता से सामने रखा गया।

Comments (0)
Leave a Comment