ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर विकास प्रधान के नेतृत्व में संयुक्त किसान मोर्चा ग़ैर राजनीतिक के आव्हान पर एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग को लेकर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ हजारों किसानों ने ग्रेटर नोएडा के जतन भाटी गोल चक्कर से पी थ्री गोल चक्कर तक मार्च किया।

संगठन की मांगें और समर्थन

इस प्रदर्शन के दौरान, संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलोक नागर और महासचिव कृष्ण नागर ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आव्हान पर यह यात्रा आयोजित की गई। वे मांग कर रहे हैं कि पिछले आंदोलनों में शहीद हुए किसानों के परिवारों को मुआवजा दिया जाए, किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लिया जाए, और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाए। इसके अलावा, एमएसपी पर कानून बनाए जाने, किसानों का संपूर्ण कर्ज़ा माफ करने, और गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरणों में 10 प्रतिशत भूखंडों के अतिरिक्त मुआवजे की मांगें भी इस यात्रा में उठाई गईं। उन्होंने क्षेत्रीय युवाओं को उद्योगों में रोजगार देने की भी मांग की।

मज़दूर संघर्ष मोर्चा ने एमएसपी और स्वामीनाथन रिपोर्ट की मांग के लिए निकाली तिरंगा यात्रा,

संगठन के नेताओं का आक्रोश

राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रजेश भाटी ने केंद्र सरकार पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया और हरियाणा सरकार की आलोचना की, जिसने किसानों का रास्ता रोक रखा है। उन्होंने बताया कि 5 फरवरी से हरियाणा के बॉर्डर पर बैठे किसानों के साथ हरियाणा सरकार गलत व्यवहार कर रही है, जो इस प्रदर्शन का एक और कारण है।

प्रमुख नेताओं और समर्थकों की भागीदारी

इस तिरंगा यात्रा और प्रदर्शन में तेजवीर भगत, प्रताप नागर, विनय तालान, आलोक नागर, लोकेश भाटी, नासिर प्रधान, रवींद्र प्रधान, संजय कसाना, नरेंद्र भाटी, योगेंद्र मावी, विनोद मलिक, ऋषि कसाना, हरेंद्र नागर, जुबैर भाटी, शुभम चेची, मनीष नागर, संदीप चंदीला, कन्नू चौधरी, रफीक कुरैशी, अब्दुल नईम, गोलू तवर, प्रमोद भाटी, प्रदीप भाटी, अनिल कसाना और निक्की भाटी सहित सैकड़ों किसान नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

#KisanMazdoorAndolan #TirangaYatra #MSP #SwaminathanReport #RaftarToday


? Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।

Follow the Raftar Today channel on WhatsApp

Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)