दिल्ली14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नेशनल लेवल के किक बॉक्सर प्लेयर समेत पांच बदमाश गिरफ्तार किये गए हैं। इनकी प्लानिंग रोहतक में विरोधी गैंग के एक बदमाश की हत्या करने की थी, जिसके लिए वे बवाना में इकठ्ठा हुए थे। इनमें तीन मेरठ के गैंगस्टर शारिक चौधरी के बेटे हैं। पुलिस ने इनसे तीन पिस्टल और पंद्रह कारतूस बरामद किए हैं। डीसीपी आउटर नार्थ डिस्ट्रिक्ट ब्रिजेंद्र कुमार यादव ने बताया एसीपी रिछपाल सिंह की टीम ने इन्हें पकड़ा, जिनके नाम सन्नी, अमित कुमार, मोहम्मद उमर, अब्दुल रज्जाक और अब्दुल रहमान है।

इनमें अमित नेशनल किक बॉक्सर रह चुका है। जबकि मेरठ के रहने वाले तीनों बदमाश गैंगस्टर शारिक के बेटे हैं। सूचना मिली थी कुछ बदमाश बवाना में गैंगस्टर सोनू दरियापुर के घर में छिपे हैं। जानकारी पुख्ता होने के बाद सोनू दरियापुर के घर पुलिस ने दबिश दी और उन्हें पकड़ लिया। सन्नी नरेला में अपने एक रिश्तेदार की हत्या में शामिल है। वहीं अमित सन्नी के साथ नरेला में हत्या और पहाड़गंज इलाके में गोलीबारी के मामले में वांछित है। अमित शाहबाद डेयरी में हत्या के मामले में पैरोल पर जेल से बाहर आया था।

खबरें और भी हैं...


Source link