रोहतकएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
रोहतक बार एसोसिएशन के आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा। - Dainik Bhaskar

रोहतक बार एसोसिएशन के आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा शुक्रवार को रोहतक में जिला बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। भाजपा को सात साल की विफल सरकार बताया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से एक इवेंट मैनेजमेंट की सरकार है।

उन्होंने कहा कि सरकार अब तक के कार्यकाल में नॉन परफोर्मेंस साबित हुई है। सरकार कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रही। कहीं पर भी कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। सरकार के मंत्री गैर जिम्मेदारी वाला बयान दे रहे हैं। भाजपा सरकार में जनता परेशान है।

एचपीएससी घोटाले की हो सीबीआई जांच

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा की प्रदेश में हुए एचपीसीएस घोटाले की सीबीआई जांच की जानी चाहिए। सरकार जांच न काराकर दोषियों को संरक्षण दे रही है। सरकार को इसका जवाब देना होगा। एक के बाद एक घोटाले खुलकर सामने आ रहे हैं। वहीं रोहतक में एलीवेटिड रेलवे ट्रैक के निर्माण में तोड़े गए गांधी कैंप के मकानों के मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार की आलोचना की।

वहीं मामले को लेकर प्रदेश सरकार में गृहमंत्री अनिल विज द्वारा विधानसभा में दिए बयान को गैर जिम्मेदाराना बताया। कहा कि सरकार को लोगों के नुकसान की चिंता नहीं है। आप लोग खूब जानते हैं कि कितने घर तोड़े गए हैं। प्रत्क्षय को प्रमाण की जरूरत नहीं है।

रोहतक बार के कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा।

रोहतक बार के कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा।

कमजोरी छिपा रही सरकार

भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि सरकार अपनी कमजोरी को छिपाने के लिए उन पर आरोप लगाती है। विधानसभा में उनके द्वारा पूछे जाने वाले सवालों पर सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। लोगों का कोई भला नहीं हुआ। रोहतक में ही देख लो कोई विकास कार्य दिखाई नहीं दे रहा।

पार्टी जिम्मेदारी दे तो करूंगा प्रचार

पंजाब, यूपी सहित देश के पांच राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी अगर जिम्मेदारी देगी तो वह प्रचार करेंगे। जहां पार्टी जाने के लिए कहेगी, वहीं जाऊंगा। कार्यक्रम में करीब आधा घंटा शामिल होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।

खबरें और भी हैं...


Source link