नई दिल्ली4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
द्वारका डिस्ट्रिक के नजफगढ़ इलाके में मंगलवार सुबह मां बेटी के ऊपर फायरिंग की गई। इस घटना में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रुप से अस्पताल में भर्ती है। मृत महिला का नाम कैलाश (62) है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया है। इस वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया था। उसकी पहचान हो चुकी है। पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश डाल रही है।
यह वारदात दो लाख रुपए के लेनदेन के विवाद पर हुई। हमलावर पीड़ित परिवार का नजदीकी रिश्तेदार है। पुलिस के मुताबिक इस वारदात की सूचना मंगलवार सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर बुजुर्ग महिला के बेटे सागर गुलाटी ने ही पीसीआर कॉल करके दी थी। मेन बाजार रोड, हैबतपुरा मौके पर पहुंची पुलिस को कॉलर ने बताया उसके चाचा का लड़का राजीव गुलाटी (35) घर के नीचे आया। उसने दो लाख रुपए देने के लिए नीचे से आवाज लगायी। इस दौरान राजीव ने उसकी बुजुर्ग मां के मुंह और सिर पर गोली मारी।
Source link

Comments (0)
Leave a Comment