नोएडा, रफ्तार टुडे। नर सेवा नारायण सेवा के मूलमंत्र के साथ प्रत्येक शीत लहर के कहर के बीच देवदूत बनकर ममता चैरिटेबल ट्रस्ट कंबल वितरण महाअभियान चलाकर गरीब लाचार वंचित एवं मजलूम के बस्तियों में कैंप लगाकर,घूम घूम कर कंबल वितरित करती हैं I आज बांगरमऊ, उन्नाव में ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा कम्बल वितरण महाअभियान के अंतर्गत जरूरतमंद लोगो को कम्बल वितरण किया गयाI लखनऊ के बस अड्डो, रेलवे स्टेशनो पर गरीब बेसहारा लोगो को कम्बल वितरित किया गया।
चीफ ट्रस्टी एवं लोकप्रिय समाजसेवी राजीव मिश्रा ने कहा कि ट्रस्ट अपना महाअभियान तब तक जारी रखेगी जब तक हर गरीब तक कंबल नहीं पहुँच जाता I जब तक गरीब ठण्ड से कापेगा तब तक यह महाअभियान अनवरत जारी रहेगाI

Comments (0)
Leave a Comment