सिकंदराबाद, रफ़्तार टुडे।
"करप्शन फ्री इंडिया" संगठन ने बुलंदशहर की धरती से भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का ऐलान कर दिया है। सिकंदराबाद के गुर्जर भवन (निशंक की कोठी) में आयोजित महापंचायत में दर्जनों गांवों से पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में जिले में जनांदोलन की शुरुआत की गई। इस मौके पर सुशील आधाना को बुलंदशहर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
महापंचायत की अध्यक्षता महिपाल आधाना ने की और मंच संचालन प्रेमराज भाटी ने संभाला। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के संस्थापक सदस्य कृष्णपाल यादव और चौधरी प्रवीण भारतीय ने किया।
भ्रष्टाचार के खिलाफ बनेगी तहसील से लेकर पंचायत तक की फौज
चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि बुलंदशहर में तेजी से बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ अब हर तहसील, ब्लॉक और नगर पंचायत स्तर पर संगठन की इकाइयां बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन अब सिर्फ विरोध का नहीं, बल्कि जागरूकता और एकजुटता का प्रतीक बनेगा।

नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा:
जिलाध्यक्ष – सुशील आधाना (हृदयपुर)
जिला उपाध्यक्ष – ऋषि बंसल
संगठन मंत्री – धीर सिंह भाटी
संगठन सलाहकार – बसंत भाटी
जिला प्रभारी – राजकुमार पीलवान
जिला सलाहकार – मनोज आधाना
जिला कोषाध्यक्ष – मोहित आधाना
जिला सचिव – जाहिद मुंशी
नगर अध्यक्ष (सिकंदराबाद) – मलखान सिंह यादव
संगठन के प्रति समर्पण का संकल्प
नवगठित टीम ने भरोसा दिलाया कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता के साथ निभाएंगे। लक्ष्य है – हर गांव, हर पंचायत और हर ब्लॉक तक संगठन की पहुंच बनाना और भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को जागरूक करना।

महापंचायत में रही इन चेहरों की मौजूदगी:
आलोक नागर, डॉ दीपक शर्मा, बलराज हूंण, प्रेम प्रधान, गौरव भाटी, दया प्रधान, विजय प्रधान, ओमकार निशंक, महाराज सिंह, नीरज भाटी, आदेश पहलवान, रवि पीलवान, पवन यादव, यतेंद्र नागर, रणधीर नागर, भीम सिंह, राजपाल प्रधान, देशराज प्रधान, संजय प्रधान, कृष्णा नागर समेत अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Bulandshahr #CorruptionFreeIndia #SikandrabadNews #जनआंदोलन #RaftarToday
रफ़्तार टुडे के व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें: https://whatsapp.com/channel/0029VaEHXjm9YOjZranKtx2T
हमें Twitter (X) पर फॉलो करें: https://twitter.com/RaftarToday

Comments (0)
Leave a Comment