ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। भाजपा नेता संचित शर्मा उर्फ सिंगा पंडित समेत तीन लोगों पर हुए कातिलाना हमले के मामले में पुलिस की सुस्त कार्यशैली के खिलाफ ब्राह्मïण समाज का आक्रोश फूट पड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे, पंचायत में संबोधित करते हुए लोकमन प्रधान ने कहा कि भाजपा में ऐसे तत्व भी है जो आजकल सपने देख रहे हैं सांसद बनने के। उनका सपना कभी पूरा नहीं होने दिया जाएगा, जरूरत पड़ी तो उनकी इट से इट बजाज दी जाएगी।
लखनावली गांव में लोकमन प्रधान के आवास पर क्षेत्र के ब्राह्मïण समाज के सैकड़ों लोगों ने एकत्रित होकर पंचायत की। पंचायत में सभी ने एक स्वर में कहा कि घटना के 72 घंटे बाद भी आरेापी हमलावर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस अभी तक हमलावरों का कोई सुराग तक नहीं लगा पायी है। लोकमन प्रधान ने कहा कि यदि शीघ्र ही हमलावरों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल नहीं भेजा गया तो ब्राह्मïण समाज आंदोलन को मजबूर होगा। पंचायत के बाद सभी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन भी पुलिस अफसरों को सौंपा।
लोकमन प्रधान ने कहा कि 3 नवंबर को 2 स्कार्पियो में सवार हमलावरों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, कार्यकर्ता संचित शर्मा उर्फ सिंगा पंडित तथा शिवम शर्मा पर जानलेवा हमला किया था। हमलावरों ने लाठी, डंडों व रॉड से सिंगा पंडित पर जानलेवा हमला कर उसे मरा समझकर फरार हो गये थे। अभी सिंगा पंडित की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस 72 घंटे बाद भी हमलावरों का सुराग तक नहीं लगा पायी है। पुलिस की इस नाकामी के खिलाफ ब्राह्मïण समाज तथा क्षेत्र के अन्य लोगों में काफी आक्रोश है।

Comments (0)
Leave a Comment