ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। 18 दिसंबर को अपना अधिकार जनहित समाज सेवा संगठन द्वारा अपने दसवीं स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन ने महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह का आयोजन डीसेंट पब्लिक स्कूल दादरी में आयोजित करके मनाया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दादरी विधानसभा के विधायक श्री तेजपाल नागर जी वह विशिष्ट अतिथि आशीष वत्स प्रणीत भाटी पस्थित रहे।

अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में जय हो परिवार सवेरा परिवार क्राइम फ्री इंडिया मानव उत्थान समिति जय भारत मंच आदि की अध्यक्ष उपस्थित रहे समिति के संयोजक एडवोकेट अभिषेक मैत्रेय जी ने बताया इस कार्यक्रम में समिति ने महिलाएं व लड़कियों को सम्मानित किया जो अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य करके अपना वह अपने परिवार के साथ साथ समाज को एक संदेश पेश कर रही हैं की लड़कियां सिर्फ खाना बनाने के लिए ही नहीं समाज में अपने कार्यों से भी उच्च बन सकती हैं।

इस सम्मान समारोह में समिति परिवार ने दादरी व आसपास के क्षेत्र के विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों अधिवक्ताओं डॉक्टर चार्टर्ड अकाउंटेंट आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सॉफ्टवेयर इंजीनियर साइंटिस्ट आंगनबाड़ी आशा बहन अपने व्यवसाय चलाने वाले महिलाएं में लड़कियों को इस कार्यक्रम में सम्मानित करके एक मिसाल पेश की । इस अवसर पर स्कूल परिवार से श्री टीकाराम शर्मा जी और टीकम जी अरुण शर्मा जी आदि उपस्थित रहे।

समिति परिवार से डॉक्टर उमेश शर्मा डॉक्टर संदीप शर्मा डॉक्टर आशा शर्मा डॉक्टर सपना शर्मा जी विनोद शर्मा जी चौधरी किरणपाल सिंह समिति के अध्यक्ष अनन्या शर्मा ललित कुमार सिसोदिया जी सचिन कुमार सिसोदिया जी प्रतीक शर्मा प्रदीप चौधरी सुरभि सिंह कल्पना सिंह संदीप कौशिक कुलदीप सिंह जितेंद्र भाटी आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम में अतिथियों में अलग-अलग स्थानों पर ngo के रूप में कार्य करने वाले बहुत सारे महिलाएं उपस्थित रहे।