ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसलिंग गौतम बुध नगर टीम ने थाना प्रभारी नॉलेज पार्क ग्रेटर नोएडा को उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया माननीय SHO नॉलेज पार्क विनोद कुमार जी ने बताया की किसी राहगीर ने 112 पर कॉल करके बताया की एक बच्ची जो कि तकरीबन 3 से 4 घंटे की पैदा हुई है और वह झाड़ी में मिली तभी तत्काल SHO नॉलेज पार्क मौके पर पहुंचे वह बच्ची रो रही थी विनोद कुमार जी ने बताया उनकी धर्मपत्नी जिन्होंने अभी 3 महीने पहले एक बेटा को जन्म दिया उनके द्वारा उस बच्ची का स्तनपान कराया जिससे वह नवजात शिशु आज जिंदा है।

उसके बाद उस बच्ची को जिम्स हॉस्पिटल कासना में भर्ती कराया विनोद कुमार जी ने एक बहुत ही सराहनीय कार्य किया जो समाज के लिए उदाहरण है टीम गौतम बुध नगर एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसलिंग ने थाना जाकर थाना प्रभारी जी का ट्रॉफी पटका वह मेडल देकर सम्मानित किया इस मौके पर मौजूद रहे।

प्रदीप शर्मा जी चीफ डायरेक्टर गौतम बुध नगर देवेंद्र सिंह भाटी डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज गौतम बुध नगर आरिफ खान जी राष्ट्रीय निदेशक मनोज शर्मा जी समाजसेवी सतवीर जी नरेंद्र गौतम जी योगेश शर्मा जी संजय शर्मा जी मूलचंद शर्मा जी हरीश भाटी जी आदि उपस्थित रहे।