नोएडा, रफ़्तार टुडे।
नोएडा में सामाजिक सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए नोएडा पंजाबी एकता समिति (पंजी) परिवार द्वारा सेक्टर-55, गेट नंबर-5, मेन रोड पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में लगभग 1500 से 1800 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और सेवा कार्य में समिति के सैकड़ों समर्पित सदस्यों एवं मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

प्रदेश अध्यक्ष श्री विरेंद्र मेहता के नेतृत्व एवं प्रदेश महासचिव श्री नरेंद्र चोपड़ा तथा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विनीत मेहता के मार्गदर्शन में आयोजित इस भव्य भंडारे ने नोएडा में सामाजिक समरसता और सेवा की अद्भुत छवि प्रस्तुत की


समारोह की भव्य शुरुआत, वरिष्ठ संरक्षकों ने की उद्घोषणा

भंडारे का शुभारंभ समिति के संरक्षक श्री जसविंदर खोखर, श्री राजन ठुकराल, श्री एस.पी. सचदेवा एवं श्री एस.पी. आनंद द्वारा किया गया। इस अवसर पर समिति के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस सेवा कार्य की सराहना की और इसे भविष्य में और बड़े स्तर पर करने की प्रतिबद्धता जताई।

प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री गौरव चाचरा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नवीन सोनी, श्री अतुल सहगल, श्री के.के. अरोड़ा एवं श्री मनोज बावेजा ने इस आयोजन की भव्यता पर खुशी जाहिर की और समिति के सदस्यों को बधाई दी।


समर्पित सदस्यों की मेहनत से सफल हुआ आयोजन

इस विशाल भंडारे की सफलता में समिति के समर्पित कार्यकर्ताओं ने विशेष भूमिका निभाई। सेवा कार्यों में श्री सुभाष जैन, श्री सुभाष मेहता, श्री अजय मेहता, श्री पवन विज, श्री राकेश खन्ना, श्री सुमित मनचंदा, श्री अश्विनी सदाना, श्री बलदेव अरोड़ा, श्री विक्की कपूर, श्री पुनीत कपूर, श्री अनिल खन्ना, श्री संजीव चिब्बर, श्री अतुल नरूला एवं श्रीमती रिंकी मेहता ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इन सभी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और सेवा भावना ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


महिलाओं की विशेष भागीदारी ने बनाया आयोजन को यादगार

नोएडा पंजाबी एकता समिति के इस सेवा कार्य में महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। इस भंडारे को सफल बनाने में श्रीमती मंजू मेहता, श्रीमती नेहा चोपड़ा, श्रीमती योगिता सोनी, श्रीमती उर्वशी चाचरा, श्रीमती रितु मेहता, श्रीमती पूनम मेहता, श्रीमती खोखर, श्रीमती कुसुम सदाना, श्रीमती ज्योति अरोड़ा, श्रीमती नंदनी बावेजा, श्रीमती रेनू चिब्बर एवं संपूर्ण मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया।

इन महिलाओं की सेवा भावना, आत्मीयता और समर्पण के बिना यह भंडारा इतना भव्य और व्यवस्थित नहीं हो सकता था।


नोएडा पंजाबी एकता समिति: सेवा, एकता और मानवता की प्रतीक

नोएडा पंजाबी एकता समिति समाज सेवा, एकता और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। समिति के पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रहेंगे और समाज के सभी वर्गों के लोगों को एक साथ जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

इस भंडारे ने यह साबित कर दिया कि सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं और जब समाज एकजुट होकर आगे बढ़ता है, तो हर भूखे को भोजन और हर जरूरतमंद को सहायता मिलती है


Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़े रहें

? Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।
Follow the Raftar Today channel on WhatsApp

Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)


हैशटैग: #NoidaNews #PunjabiEktaSamiti #SevaBhav #Noida #GreaterNoida #Langar #CommunityService #HumanityFirst #Bhandara #SocialWork #Unity #Spirituality #HelpingHands #Punjabiyat #FoodForAll