गौतमबुद्ध नगर, रफ़्तार टूडे। भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। नई कार्यकारिणी में गौतमबुद्ध नगर के सुनील नागर को प्रदेश मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुनील नागर को प्रदेश मंत्री बनाए जाने के बाद जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और किसान मोर्चा से जुड़े पदाधिकारियों में उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने उनके मनोनयन पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और सक्रियता से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।

नई जिम्मेदारी मिलने पर सुनील नागर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और भाजपा किसान मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों और संगठन के हित में सक्रियता से कार्य करते हुए भाजपा किसान मोर्चा को गांव-गांव तक मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर रहेगा।

सुनील नागर के प्रदेश मंत्री बनने पर क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।