दोपहर 3:05 बजे उड़ान भरनी थी फ्लाइट, शाम 6:48 बजे हुआ टेकऑफ; देरी की स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने का यात्रियों ने लगाया आरोप
जेवर, रफ़्तार टूडे। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लखनऊ जाने वाली फ्लाइट में बुधवार को यात्रियों को लंबे इंतजार का सामना करना पड़ा। निर्धारित समय पर उड़ान नहीं भरने के कारण फ्लाइट करीब तीन घंटे 43 मिनट की देरी से रवाना हुई। फ्लाइट को दोपहर करीब 3:05 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन विमान ने शाम करीब 6:48 बजे रनवे से टेकऑफ किया। करीब चार घंटे तक उड़ान का इंतजार करने के चलते यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली। देरी से परेशान यात्रियों ने एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर की तथा हंगामा भी किया।
लंबे समय तक विमान में बैठे रहे यात्री
जानकारी के मुताबिक, उड़ान में देरी के दौरान कई यात्री विमान के अंदर अपनी सीटों पर ही बैठे रहे और टेकऑफ का इंतजार करते रहे। यात्रियों का आरोप है कि उन्हें उड़ान में देरी की स्पष्ट और पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई। यात्रियों का कहना था कि बिना स्पष्ट जानकारी के लंबे समय तक विमान में बैठे रहने से उनकी परेशानी और बढ़ गई। कुछ यात्रियों ने देरी को लेकर एयरलाइन की व्यवस्था पर सवाल उठाए और समय पर जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की।

तकनीकी समस्या को बताया जा रहा देरी का कारण
वहीं, एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक फ्लाइट में देरी की मुख्य वजह तकनीकी समस्या हो सकती है। हालांकि, देरी के वास्तविक कारण और यात्रियों को दी गई जानकारी को लेकर स्थिति स्पष्ट किए जाने की जरूरत है। फ्लाइट के निर्धारित समय से करीब तीन घंटे 43 मिनट बाद रवाना होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर वे यात्री प्रभावित हुए जिनके आगे के सफर, कनेक्टिंग यात्रा या अन्य जरूरी कार्यक्रम निर्धारित थे।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर Passenger Services को लेकर सवाल
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन शुरू होने के बाद सामने आई यह घटना Flight Delay और Passenger Services को लेकर चर्चा का विषय बन गई है। यात्रियों की अपेक्षा है कि उड़ान में किसी भी प्रकार की देरी होने पर एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से यात्रियों को समय रहते देरी के कारण, संभावित प्रस्थान समय और आगे की स्थिति की स्पष्ट जानकारी दी जाए, ताकि यात्रियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Comments (0)
Leave a Comment