विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट हुआ गौतमबुद्ध नगर

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में ‘विकसित भारत संकल्प सभा–सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गौतमबुद्ध नगर के बड़ी संख्या में भाजपा जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, विनोद त्यागी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक्सपो मार्ट से तुगलपुर तक निकली सेवा ज्योति कलश मशाल यात्रा

कार्यक्रम के दौरान सेवा ज्योति कलश मशाल यात्रा इंडिया एक्सपो मार्ट से शुरू होकर गुर्जर भवन संस्थान, तुगलपुर तक पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन लाइव सुना। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ कार्य करने और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को लेकर नई ऊर्जा एवं संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई।

हजारों कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में दादरी नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित, पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी, देवा भाटी, दीपक भारद्वाज, सतेंद्र नागर, वीरेंद्र भाटी, अरुण प्रधान, नरेंद्र भाटी, महेश अवाना, कर्मवीर आर्य, बलराज भाटी, अजय निगम, महेश शर्मा, मनोज प्रधान, संजय चौहान, योगेश चौहानी, अश्वनी गोयल, गीता सागर, अमित पंडित, दिनेश भाटी, अमन कौशिक, हेमंत झा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने और प्रधानमंत्री के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। सभा और मशाल यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।