इंडिया UP, उत्तर प्रदेश एक्सपो मार्ट के हॉल नंबर-7 में लगा है, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का स्टॉल, इंफ्रास्ट्रक्चर और भविष्य की प्रमुख परियोजनाओं को किया गया प्रदर्शित
ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने हॉल नंबर-7 में लगाए गए स्टॉल पर ग्रेटर नोएडा में चल रही और प्रस्तावित प्रमुख विकास परियोजनाओं की जानकारी ली। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से लगाए गए इस स्टॉल में शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर, औद्योगिक विकास और भविष्य की प्रमुख परियोजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। स्टॉल पर विशेष रूप से मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब समेत ग्रेटर नोएडा के विकास से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है।
मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के स्टॉल पर पहुंचने के दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। और इस अवसर पर एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस और एसीईओ प्रेरणा सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और स्टॉल पर प्रदर्शित परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब और लॉजिस्टिक हब पर विशेष फोकस
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टॉल में शहर की कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स क्षमता को मजबूत करने से जुड़ी परियोजनाओं को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। इनमें मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब और मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब महत्वपूर्ण परियोजनाएं हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में परिवहन और लॉजिस्टिक्स से जुड़े बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने की योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है।
स्टॉल पर ग्रेटर नोएडा के मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ औद्योगिक विकास से जुड़ी योजनाओं और परियोजनाओं की भी जानकारी दी जा रही है। UPITS 2026 में देश-विदेश से आने वाले निवेशकों, उद्यमियों और उद्योग जगत से जुड़े लोगों के सामने ग्रेटर नोएडा के विकास मॉडल और भविष्य की परियोजनाओं को प्रस्तुत करने का अवसर मिल रहा है।

अधिकारियों ने दी परियोजनाओं की जानकारी
एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टॉल में शहर के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने कहा कि स्टॉल पर मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब, ग्रेटर नोएडा के इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक विकास सहित विभिन्न परियोजनाओं को प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने बताया कि UPITS 2026 जैसे बड़े आयोजन के माध्यम से ग्रेटर नोएडा की विकास परियोजनाओं और औद्योगिक क्षमता को व्यापक मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। प्राधिकरण के स्टॉल पर आने वाले लोगों को शहर के विकास, कनेक्टिविटी, औद्योगिक क्षेत्रों और आगामी परियोजनाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
UPITS 2026 में आकर्षण का केंद्र बना ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का स्टॉल
इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित UPITS 2026 में विभिन्न विभागों, प्राधिकरणों और औद्योगिक संस्थानों की ओर से स्टॉल लगाए गए हैं। इसी क्रम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का स्टॉल भी आगंतुकों के लिए महत्वपूर्ण आकर्षण बना हुआ है। यहां ग्रेटर नोएडा के वर्तमान स्वरूप के साथ-साथ भविष्य में प्रस्तावित विकास परियोजनाओं को मॉडल और अन्य माध्यमों से प्रदर्शित किया गया है। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, स्टॉल का उद्देश्य ग्रेटर नोएडा में विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर, औद्योगिक गतिविधियों और भविष्य की परियोजनाओं की जानकारी निवेशकों एवं आम लोगों तक पहुंचाना है। इससे ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक्स सुविधाओं के बारे में भी जानकारी मिल रही है।

Comments (0)
Leave a Comment