नोएडा प्राधिकरणअधिकारियों ने गांव में मौके पर पहुंचकर समस्याओं की जानकारी ली, ग्रामीणों ने साफ-सफाई, नाली और आरसीसी सड़क निर्माण की मांग रखी
नोएडा, रफ़्तार टूडे। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देश पर प्राधिकरण के अधिकारियों की टीम ने गांव गढ़ी चौखंडी का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने गांव की स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने गांव में लंबे समय से सामने आ रही विभिन्न मूलभूत समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा।
दौरे के दौरान ग्रामीणों ने मुख्य रूप से सीवर व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, नालियों की समस्या, आरसीसी सड़क निर्माण और गांव की साफ-सफाई से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि इन सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के कारण स्थानीय लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्राधिकरण से समस्याओं का स्थायी समाधान कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने विशेष रूप से सीवर व्यवस्था को दुरुस्त कराने और जल निकासी के लिए नालियों की व्यवस्था बेहतर करने की आवश्यकता बताई। इसके अलावा गांव की आंतरिक सड़कों के निर्माण एवं सुधार तथा साफ-सफाई व्यवस्था को नियमित और प्रभावी बनाने की मांग भी अधिकारियों के सामने रखी गई।
नोएडा प्राधिकरण की ओर से गांव के दौरे में राजकमल सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक, वर्क सर्किल-5; अशोक कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक, जल खंड प्रथम; सुभाष कुमार, प्रबंधक, जल खंड प्रथम; उपेंद्र पांडे, सहायक प्रबंधक, जल खंड प्रथम तथा श्याम बहादुर मौर्य, अवर अभियंता, वर्क सर्किल-5 सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और मौके पर संबंधित विभागों से जुड़ी जानकारी ली। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि प्राधिकरण के अधिकारियों के दौरे के बाद गांव की मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई होगी।
ग्रामीणों ने प्राधिकरण अधिकारियों के समक्ष गांव की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर कराने की मांग रखते हुए कहा कि सीवर, पानी, सड़क, नाली और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाएं गांव के विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि संबंधित विभाग इन समस्याओं पर जल्द कार्रवाई करेंगे। इस दौरान ग्राम गढ़ी चौखंडी के बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। इनमें भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव, राजे यादव, रतनपाल यादव, नेपाल यादव, गौरव यादव, विकल यादव, राजवीर यादव, टीटू यादव, कुलदीप प्रजापति, तुषार प्रजापति, सुशील यादव, मोहित शर्मा, कुणाल यादव, गुलाब चौरसिया और वनामली नायक सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

Comments (0)
Leave a Comment