FONRWA नोएडा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अरुण शर्मा के साथ पहुंचकर दिवंगत यशोदा देवी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए

बस्ती में पैतृक आवास पहुंचकर स्वर्गीय यशोदा देवी को अर्पित किए श्रद्धासुमन, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

बस्ती, रफ़्तार टूडे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की माताजी स्वर्गीय श्रीमती यशोदा देवी के निधन पर उनके पैतृक आवास, बस्ती पहुंचकर FONRWA नोएडा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अरुण शर्मा के साथ पहुंचकर दिवंगत यशोदा देवी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की गईं।

इस अवसर पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति, संबल और धैर्य प्रदान करने की कामना की गई। श्रद्धांजलि देते हुए दिवंगत यशोदा देवी के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना के साथ हुआ।

ॐ शांति ॐ