2027 विधानसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक नियुक्तियां; दादरी और जेवर विधानसभा अध्यक्षों के साथ ब्लॉक व नगर अध्यक्षों के नाम भी घोषित
ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर जिले में अपने संगठनात्मक ढांचे को विस्तार देते हुए नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान ने प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा अनुमोदित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों के नाम घोषित किए। नई सूची में जगवीर नंबरदार को जिला महासचिव और मिंटी खारी को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही जिला उपाध्यक्ष, सचिव और कार्यकारिणी सदस्यों के नाम भी घोषित किए गए हैं।
10 नेताओं को बनाया जिला उपाध्यक्ष
पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, अवनीश भाटी, दीपक शर्मा, शैलेन्द्र भाटी, कपिल ननका, विकास भनौता, मेहंदी हसन, वीरपाल नागर, लोकेश भाटी, विपिन नागर और सुनील भाटी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। जगवीर नंबरदार जिला महासचिव और मिंटी खारी जिला कोषाध्यक्ष होंगे। जिला सचिव के रूप में सुमित पंडित, आकाश राणा, आजाद नागर, लखन जाटव, गजेंद्र रावल, पवन जोगी, सोनू सैन, वकील सिद्दीकी, विजय गुर्जर, रामनरेश चौधरी, यशपाल शास्त्री, सन्नी प्रजापति, केशव शर्मा, शोएब राणा, फैजुल हसन, रजनीश रौसा, रूबी नागर, विक्रांत तौगड़ और इसरायल कुरैशी को जिम्मेदारी दी गई है।
जिला कार्यकारिणी में 22 सदस्य नामित
जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बालेश्वर बाल्मीकि, गीता भाटी, प्रेमपाल रावल, देवेन्द्र चौधरी, गौरव प्रधान, डॉ. मोना यादव, शादाब सलमानी, सतीश गौतम, प्रवीण तौगड़, सुनील प्रजापति, योगेंद्र देसाई, पूजा बाल्मीकि, सतीश लोहिया, रवि यादव, राहुल अली, दुर्रम यादव, मंजूर अली, अनीस चपराना, राकेश बघेल, खुर्शीद अली, तुषार सिंघल और शिवकुमार बघेल को नामित किया गया है।

दादरी और जेवर विधानसभा अध्यक्षों की भी घोषणा
नई संगठनात्मक सूची में विधानसभा अध्यक्षों की जिम्मेदारी भी तय की गई है। रोहित मत्ते गुर्जर को दादरी विधानसभा अध्यक्ष और राजेश रोही को जेवर विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। ब्लॉक अध्यक्षों में गौरव भाटी को दादरी, नवीन विकल को बिसरख, राकेश नागर को दनकौर और लोकेश जनमेदा को जेवर ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ग्रेटर नोएडा, दादरी और जेवर समेत नगर अध्यक्ष घोषित
समाजवादी पार्टी ने विभिन्न नगरों के अध्यक्षों के नाम भी घोषित किए हैं। नवनीत शर्मा को ग्रेटर नोएडा नगर अध्यक्ष, हारून सैफी को दादरी नगर अध्यक्ष, अब्दुल हमीद को जेवर नगर अध्यक्ष, अलीम सलमानी को रबूपुरा नगर अध्यक्ष, जाने आलम नूरी को जहांगीरपुर नगर अध्यक्ष, नदीम सलमानी को बिलासपुर नगर अध्यक्ष और अब्दुल विधायक को सूरजपुर नगर अध्यक्ष बनाया गया है।
घोषणा के दौरान कई पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यकारिणी की घोषणा के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, फकीर चंद नागर, बीरसिंह यादव, महेन्द्र नागर, सुधीर भाटी, बब्बल भाटी, सुनील भाटी, नरेन्द्र नागर, कृशान्त भाटी, लाल सिंह गौतम, जिला प्रवक्ता विनोद लोहिया, यूनुस प्रधान, श्याम सिंह भाटी, सुनीता यादव, विकास जतन, उपदेश नागर, अमित रौनी, सुशील नागर, देवेंद्र भाटी, गजेंद्र यादव, संजीव नागर, हरीश खारी और सलीम राव सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ पार्टी ने जिले में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का बंटवारा किया है। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इन नियुक्तियों के जरिए जिला, विधानसभा, ब्लॉक और नगर स्तर पर संगठन को व्यवस्थित करने की दिशा में कदम उठाया गया है

Comments (0)
Leave a Comment