भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ आयोजन, नवाब सिंह नागर, डॉ. महेश शर्मा, सुरेंद्र नागर, प्रदेश मंत्री महामेधा नागर समेत कई वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता रहे मौजूद

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना से जुड़े प्रसंगों तथा समाज में जनसेवा के प्रेरक कार्यों को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा स्थित जीएल बजाज कॉलेज में ‘नमो सेवा की अनकही कहानियां’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों से जुड़े सेवा और संघर्ष के प्रसंगों को सामने रखने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रहे। उनके साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान, जिला प्रभारी कांता कर्दम, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, विधायक मास्टर तेजपाल नागर, विधायक धीरेन्द्र सिंह, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया, MLC श्रीचंद शर्मा, MLC नरेंद्र भाटी, प्रदेश मंत्री महामेधा नागर, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, क्षेत्रीय मंत्री आयुष पंवार और जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा समेत कई पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

सेवा को जनभागीदारी और राष्ट्रनिर्माण से जोड़ने पर जोर

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा की भावना को जनभागीदारी और राष्ट्रनिर्माण से जोड़ने का काम किया है। उनके अनुसार ‘नमो सेवा की अनकही कहानियां’ के माध्यम से ऐसे सेवा कार्यों और प्रेरक प्रसंगों को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है, जिनसे समाज में सकारात्मक बदलाव आया और दूसरे लोगों को भी सेवा के लिए प्रेरणा मिली। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 7 अक्टूबर 2001 से शुरू हुए प्रशासनिक कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि अक्टूबर 2026 में इस यात्रा के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। उन्होंने गुजरात में भूकंप के बाद पुनर्निर्माण से लेकर निवेश, बुनियादी ढांचे और विभिन्न विकास कार्यों से जुड़े उदाहरणों का उल्लेख किया।

पंकज चौधरी ने केंद्र सरकार की विभिन्न विकास एवं बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में सड़क, एयरपोर्ट, पोर्ट और रेल कनेक्टिविटी को विस्तार दिया गया है। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर, काशी कॉरिडोर और उज्जैन सहित सांस्कृतिक एवं धार्मिक स्थलों पर हुए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।

योगी सरकार और जेवर एयरपोर्ट का भी किया उल्लेख

पंकज चौधरी ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में निवेश और विकास से जुड़े कार्य आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने गौतमबुद्धनगर को उत्तर प्रदेश का ‘शोविंडो’ बताते हुए कहा कि जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आने से क्षेत्र के विकास और कनेक्टिविटी को और गति मिलने की उम्मीद है।

नवाब सिंह नागर बोले—सेवा भावना से मजबूत होता है समाज

क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि सेवा की भावना समाज को मजबूत बनाती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर पर जरूरतमंद की सहायता करके राष्ट्रनिर्माण में योगदान दे सकता है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सेवा और जनभागीदारी की भावना को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने किया अतिथियों का स्वागत

भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प से जुड़े संदेश और प्रेरक प्रसंगों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में भाजपा OBC मोर्चा के प्रदेश महामंत्री प्रणीत भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सतेन्द्र अवाना, OBC मोर्चा अध्यक्ष सुनील भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष रकम सिंह भाटी, विजय भाटी, गजेन्द्र मावी, जिला महामंत्री वीरेन्द्र भाटी, सतेन्द्र नागर, अरुण प्रधान, मनोज चौधरी, संजय चेची, नरेंद्र भाटी, अश्वनी गोयल, राज नागर, विमल पुंडीर, राजीव सिंघल, योगेंद्र भाटी, अजीत मुखिया, सुनील रावत समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन से जुड़े प्रसंगों के साथ समाज के ऐसे लोगों की प्रेरक कहानियों को भी सामने लाने पर जोर दिया जा रहा है, जिन्होंने जनसेवा के माध्यम से सामाजिक बदलाव में योगदान दिया है।