FTA के बाद 150 से घटकर 75 फीसदी हुई कस्टम ड्यूटी, Johnnie Walker, Chivas Regal, Royal Salute और Glenlivet की नई MRP जारी

नोएडा, रफ़्तार टूडे। नोएडा-ग्रेटर नोएडा में यूनाइटेड किंगडम से आयात होने वाली विदेशी शराब की कीमतों में बड़ी कमी देखने को मिली है। भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच Free Trade Agreement (FTA) प्रभावी होने के बाद यूके से आने वाली Imported Liquor पर कस्टम ड्यूटी 150 प्रतिशत से घटकर 75 प्रतिशत हो गई है। इसका असर अब बाजार में उपलब्ध कई प्रमुख विदेशी शराब ब्रांडों की नई MRP पर दिखाई देने लगा है। जानकारी के मुताबिक, अलग-अलग ब्रांड और बोतल के आकार के आधार पर कीमतों में ₹20 से लेकर करीब ₹3,290 तक की कमी हुई है। उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग ने नई MRP के साथ इन उत्पादों की बिक्री की अनुमति दे दी है।

Johnnie Walker से लेकर Glenlivet तक कीमतों में कमी

नई कीमतों में कई लोकप्रिय इंटरनेशनल ब्रांड शामिल हैं। उदाहरण के तौर पर Johnnie Walker Red Label 750 एमएल की कीमत 1,910 रुपये से घटकर 1,740 रुपये हो गई है। इसी तरह Johnnie Walker Black Label 12 Years की 750 एमएल बोतल की कीमत 3,080 रुपये से घटकर 2,830 रुपये हो गई है। वहीं Johnnie Walker Blue Label की कीमत 15,400 रुपये से घटकर 14,460 रुपये हो गई है। Chivas Regal 25 Years की 700 एमएल बोतल की कीमत में सबसे बड़ी कटौती में से एक देखने को मिली है। इसकी कीमत 18,070 रुपये से घटकर 14,780 रुपये हो गई है। इसी तरह Royal Salute 700 एमएल की कीमत 11,490 रुपये से घटकर 9,320 रुपये हो गई है। वहीं Glenlivet 18 Years की कीमत 6,800 रुपये से घटकर 5,590 रुपये हो गई है।

पुराना स्टॉक खत्म होने के बाद आएगी नई कीमत वाली खेप

आबकारी विभाग के अनुसार नई MRP वाली Imported Liquor बाजार में चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध होगी। शराब की दुकानों पर पहले पुराने स्टॉक की बिक्री की जाएगी और उसके बाद नई कीमत वाली खेप बाजार में आएगी। नई खेप की बोतलों पर FTA से संबंधित Affix भी अंकित होगा। इससे उपभोक्ताओं को नई कीमत वाली खेप की पहचान करने में मदद मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार यूके से आने वाले प्रमुख विदेशी शराब ब्रांडों की Imported Liquor बाजार में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी है। ऐसे में नई MRP लागू होने के बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा समेत आसपास के क्षेत्रों में इन ब्रांडों की कीमतों में कमी का असर आने वाले दिनों में और स्पष्ट दिखाई दे सकता है।