दिल्ली, रफ्तार टुडे।* सड़क सुरक्षा जागरूकता फैलाने एवं ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में ड्राइवरों का दर्जा बढ़ाने के मक़सद से की गई पहल पूरे भारत में 10 लाख लोगों तक पहुंच चुकी है

नई दिल्ली, 13 मार्च 2023 : भारत की सबसे बड़ी एकीकृत सप्लाई चेन और लॉजिटिक्स सोल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी, टीसीआई ग्रुप विशेष रूप से बनाए गए ट्रकों में नुक्कड़ नाटक का लगातार आयोजन कर रही है। ये नुक्कड़ नाटक 1940 से भारत में प्रचलित हैं। ये एक बार फिर जन समुदाय को संदेश देने का जांचा-परखा तरीका बन रहे हैं। टीसीआई सेफ सफर अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक की इसी पुरानी विधा का इस्तेमाल किया गया है। इसमें अभिनेता स्थानीय भाषा में बोलते हुए, रंगबिरंगी ड्रेस पहनकर, ड्राइवरों को शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। अब तक यह पहल 10 लाख से अधिक ड्राइवरों तक पहुंच चुकी है; जिन्‍हें सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के पहलुओं पर जागरूक किया गया है। ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (टीसीआई ग्रुप) का टीसीआई सेफ सफर अभियान ड्राइवरों को शिक्षित करने की दिशा में ड्राइवरों के द्वारा तथा ड्राइवर के लिए उठाया गया एक कदम है। देश में चल रहे दूसरे सड़क सुरक्षा अभियानों के उलट ड्राइवर इस कहानी के नायक हैं।

टीसीआई सेफ सफर 2019 से चल रहा अपनी तरह का अनोखा कार्यक्रम है, जो चालक समुदाय और यूज़र इंडस्ट्री को लक्ष्य बनाकर चलाया गया है। सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम से कहीं अधिक यह अभियान ड्राइवर के दर्जे को बढ़ाता है। ड्राइवर की वजह से देश और पूरा विश्व गतिशील है। अगर वह ना हों तो पूरी दुनिया रुक जाएगी। एक कुशल ड्राइवर की अहमियत हमेशा रहेगी। पर जब यह पूछा जाता है कि क्या राष्ट्र भी इस कम्‍युनिटी के लाभ या उत्‍थान के लिए पर्याप्त कदम उठा रहा है तो इसका संतोषजनक उत्‍तर कभी प्राप्‍त नहीं होता ।

मार्च के महीने में ये इवेंट्स दिल्ली-एनसीआर की महत्वपूर्ण जगहों पर हो रहे हैं। ईएसजी जागरुकता का नया अध्‍याय जोड़ा गया है। इसका उद्देश्य ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों को जलवायु परिवर्तन के प्रति संवेदनशील बनाना है और इससे निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए उन्हें प्रेरित करना है। जैसे प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करना, ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों का प्रयोग इत्‍यादि। अब सबसे ज्यादा चर्चा चालक जीवन बीमा को शामिल करने की हो रही है।

टीसीआई सेफ सफर की अब तक की यात्रा के दौरान कई कॉरपोरेट्स और संस्थाओं ने अपना समर्थन जारी रखा है। उन्होंने इस अभियान को समर्थन देने के लिए कई प्रशंसा पत्र और पुरस्कार दिए हैं।

ब्रिटिश सुरक्षा काउंसिल (2020) की ओर से इंटरनेशनल सेफ्टी अवॉडर्स में जेम्स टाई पुरस्कार
2019 में सड़क सुरक्षा के लिए “नवीनतम शैक्षिक प्रोग्राम” की श्रेणी में फिक्की रोड सेफ्टी पुरस्कार
2019 में आयोजित एआईएमए के आठवें इनोवोशन प्रैक्टिशनर्स केस स्टडी कॉन्टेस्ट एंड समिट में “इनोवेशन इन सस्टेनबिलिटी एंड कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी” पुरस्कार