ब्रेकिंग न्यूज़दादरी

Dadri Big Breaking News : रफ्तार टुडे की खबर ने दिखाया असर, 14 साल पुरानी खतौनी में हुआ सुधार, तहसीलदार दादरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के नाम का दर्ज किया अद्यतन, जिलाधिकारी ने दिखाई सख्ती

दादरी, रफ्तार टुडे। राजस्व ग्राम नगला की रानी के खसरा संख्या 7 पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी भूमि के मामले में 14 साल से चला आ रहा प्रशासनिक लापरवाही का दौर आखिरकार खत्म हो गया। रफ्तार टुडे की खबर के बाद प्रशासनिक मशीनरी हरकत में आई और जिलाधिकारी की सख्ती के चलते दादरी तहसील के तहसीलदार ओमप्रकाश पासवान ने खतौनी में राष्ट्रीय राजमार्ग के नाम को दर्ज कर दिया।


खतौनी का मामला: 14 वर्षों का इंतजार खत्म

ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के लिए यह भूमि करीब 14 साल पहले अधिग्रहित की थी। बावजूद इसके, राजस्व रिकॉर्ड में इसका अद्यतन नहीं हो पाया था। यह प्रशासनिक लापरवाही न केवल अव्यवस्था का प्रतीक बनी रही, बल्कि इससे भूमाफियाओं को अवैध तरीके से इस जमीन को बेचने का मौका भी मिलता रहा।

Screenshot 20241127 143624 Microsoft 365 Office

रफ्तार टुडे ने उठाई आवाज, जिलाधिकारी ने दिखाई सख्ती

रफ्तार टुडे ने इस मामले को प्रमुखता से उठाते हुए जनता और प्रशासन का ध्यान खींचा। जिलाधिकारी ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई के आदेश दिए। तहसीलदार ओमप्रकाश पासवान ने त्वरित कदम उठाते हुए राजस्व खतौनी में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग का नाम दर्ज करा दिया।


भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई का सवाल

हालांकि खतौनी में अद्यतन कर देना समस्या का समाधान नहीं है। अधिग्रहित जमीन पर अवैध कब्जे और फर्जीवाड़े को लेकर सवाल अब भी बने हुए हैं। जनता की नजर इस बात पर है कि तहसील प्रशासन भूमाफियाओं के खिलाफ कब कार्रवाई करेगा। जिलाधिकारी की सख्ती के बाद उम्मीद की जा रही है कि इस मामले में जल्द ही एफआईआर दर्ज कराई जाएगी?


प्रशासनिक बदलाव की उम्मीद

यह घटना प्रशासनिक लापरवाही का उदाहरण जरूर है, लेकिन इसे सुधारने की दिशा में उठाए गए कदम से उम्मीदें भी बढ़ी हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि इस मामले में हुई कार्रवाई अन्य लंबित राजस्व रिकॉर्ड मामलों में तेजी लाने के लिए प्रेरणा का काम करेगी।

IMG 20241126 WA0042

रफ्तार टुडे की निगरानी जारी

रफ्तार टुडे ने इस खबर को जनता के बीच लाने और प्रशासन को जवाबदेह बनाने का काम किया है। हम आगे भी इस मामले पर नजर रखेंगे और हर अपडेट को आप तक पहुंचाएंगे।


क्या यह घटना प्रशासनिक सुधारों की शुरुआत साबित होगी? क्या भूमाफियाओं पर कड़ी कार्रवाई होगी? रफ्तार टुडे आपके साथ हर कदम पर रहेगा।


हैशटैग्स: #RaftarToday #NoidaNews #GreaterNoidaNews #DadriNews #LandMafia #RevenueUpdate #NHUpdates #GreaterNoida #UPAdministration #Noida #NationalHighway #TehsildarAction #IllegalLand #RaftarEffect


🛑 Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।

Follow the Raftar Today channel on WhatsApp

Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)

रफ़्तार टुडे की न्यूज़
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button