राजनीतिप्रदेश
Trending

लोकसभा क्षेत्र में १० वर्षों में 1 लाख करोड़ से भी अधिक राशि के कार्य लोकसभा क्षेत्र में हुए, अबकी बार 400 पार का संकल्प मोदी ने एवं प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों को विजयी बनाने को योगी जी लगे है – भाजपा प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा

मोदी जी नेतृत्व में देश का विश्व पटल पर सम्मान बढ़ा है – एमएलसी नरेंद्र भाटी

भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार में आम जन मानस के लिये सैकड़ों जन कल्याणकारी योजनाओं से कार्य हुए है – जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी

गौतमबुधनगर लोकसभा चुनाव देवतुल्य जनता ऐतिहासिक वोटों के साथ भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा जी को विजयी बनायेगी – जिलाअध्यक्ष गजेंद्र मावी

दनकोर, रफ़्तार टुडे। भाजपा लोकसभा प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने गौतमबुधनगर के जेवर विधानसभा के कासना ,पतलाखेड़ा ,बाँजरपुर ,बुलंदखेड़ा ,चचूला ,धनोरी खुर्द ,अमरपुर ,आदि गाँवों में घर घर जनसम्पर्क कर देश में एक बार फिर मान्य श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार बने उसके लिये क्षेत्र के बड़े बुजुर्गों से अपनी जीत के आशीर्वाद को लेकर वोट माँगे भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि अबकी बार 400 पार का संकल्प मोदी ने एवं प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों को विजयी बनाने को योगी जी लगे है और तीसरी बार मान्य मोदी की सरकार देवतुल्य जनता के बल बनने जा रही।

FB IMG 1712664587902

देश में ऐतिहासिक कार्य मोदी  सरकार में हुए है हमारी सरकार में अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास कार्य करने काम किया सबका साथ सबका विकास सबके विश्वास के कार्य मोदी योगी की जोड़ी कर रही है और उन्होंने लोगों से मतदान प्रतिशत बढ़ाने कमल पर वोट करने की अपील कर अपने लिये वोट माँगे दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने कहा कि डॉक्टर महेश शर्मा ने गौतमबुधनगर लोकसभा क्षेत्र में १० वर्षों में १लाख करोड़ से भी अधिक राशि के कार्य लोकसभा क्षेत्र में हुए है ज़ेवर एयरपोर्ट से लाखों युवाओं को रोजगार और यहाँ के किसानों को फ़ायदा होगा खुर्जा पॉवर प्लांट से क्षेत्र को 24 घंटे बिजली मिलेगी उन्होंने जनता से डॉक्टर महेश शर्मा जी को पहले से अधिक मतों से जिताने की अपील की।

FB IMG 1712664494772

एमएलसी विधायक नरेन्द्र भाटी जीं ने कहा कि मोदी जी नेतृत्व में देश का विश्व पटल पर सम्मान बढ़ा है जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने कहा कि भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार में आम जन मानस के लिये सैकड़ों जन कल्याणकारी योजनाओं से कार्य हुए है उन्होंने देवतुल्य जनता से अपील करते हुए तीसरी बार मोदी सरकार और सांसद डॉक्टर महेश शर्मा जी को बड़ी जीत से विजयी बनाने की अपील की जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि गौतमबुधनगर लोकसभा चुनाव देवतुल्य जनता ऐतिहासिक वोटों के साथ भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा जी को विजयी बनायेगी।

IMG 20240409 WA0955

इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र डाढा, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी, जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र नागर, नरेन्द्र डाढा, दिनेश भाटी कर्मवीर आर्य, देवा भाटी, योगेंद्र भाटी, हरकेश शर्मा, सोनू जैन,आदि ग्रामवासी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नोएडा में डा. महेश शर्मा के लिए वोट मांगेंगे अमित शाह, करेंगे जनसभा, गृहमंत्री अमित शाह 13 अप्रैल को नोएडा में आएंगे, नोएडा में यहां करेंगे रैली*
https://twitter.com/raftartoday/status/1777629787294490792?s=19

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button