Uncategorized
Trending

नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, दादरी, ग्रेटर नोएडा और जेवर की सोसाइटी में बढ़ेगा भाजपा प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा की जीत का अंतर भी बढ़ेगा

वर्ष-2019 के मुकाबले मतदान 1 फीसदी बढ़ा, और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 2019 की अपेक्षा 2.5% बढ़ाया वहीं

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। इस बार गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र का समूचा मतदान प्रतिशत वर्ष-2019 के मुकाबले 7.28 फीसदी घटा है। लेकिन नोएडा विधानसभा क्षेत्र में मतदान का फीसदी 2019 के मुकाबले करीब 1 फीसदी बढ़ा है। जिसका लाभ भाजपा प्रत्याशी डा. महेश शर्मा को मिलना तय माना जा रहा है तथा यहां से लीड का अंतर भी बढ़ेगा। नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, दादरी, ग्रेटर नोएडा और जेवर की सोसाइटी में बढ़ेगा भाजपा प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा की जीत का अंतर भी बढ़ेगा।

वर्ष-2019 के मुकाबले मतदान 1 फीसदी बढ़ा, और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 2019 की अपेक्षा 2.5% बढ़ाया वहीं दादरी, कलेसरा, दनकौर, बिलासपुर, कच्ची कलोनी, सूरजपर और जेवर में लगने वाली सोसाइटी से भी भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा को फायदा होगा,यह कस्बा या शहर भाजपा का गढ़ मानी जाती है

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि मतदान फीसद बढऩे के साथ नोएडा में भारतीय जनता पार्टी की लीड का अंतर भी वर्ष-2019 के मुकाबले बढ़ेगा। वर्ष-2019 में नोएडा के भाजपा प्रत्याशी डा. महेश शर्मा को 198060 वोटों की लीड मिली थी। वर्ष-2019 में नोएडा में डा. महेश शर्मा को कुल 260502 वोट मिले थे। जबकि बसपा-सपा गठबंधन प्रत्याशी सतबीर नागर को 62442 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी डा. अरविंद कुमार सिंह को 20796 वोट मिले थे। इस दौरान मतदान 46.1 फीसद हुआ था। वहीं ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 2019 की अपेक्षा 2.5% बढ़ाया। उस लिहाज से इस बार भी ग्रेटर नोएडा में लीड का अंतर पूर्व के मुकाबले बढ़ेगा। अब कुल वोटों की संख्या 742862 है। कल हुए मतदान में नोएडा विधानसभा में कुल 374113 वोट पड़े थे। यानी करीब 53 फीसदी वोट पड़े थे। वोटों की संख्या के अनुपात में इस बार भी लीड का अंतर 2 -2.50 लाख से अधिक का रहेगा।

FB IMG 1713765714716

जानकारों का मानना है कि इस बार दादरी, कलेसरा, दनकौर, बिलासपुर, कच्ची कलोनी, सूरजपर और जेवर में लगने वाली सोसाइटी से भी भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा को फायदा होगा और जीत का अंतर भी बढ़ाएंगी और यह कस्बा या शहर भाजपा का गढ़ मानी जाती है। और रही बात खुर्जा या सिकंदराबाद की तो वहां से भी भाजपा प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा लीड लेते हुए नजर आ रहे।

FB IMG 1713858032931 1

राजनीति विशेषज्ञ के जानकार बताते हैं कि इस वर्ष-2019 के मुकाबले नोएडा में करीब 1-1.5 लाख वोट बढ़े हैं। अब कुल वोटों की संख्या 782872 है। कल हुए मतदान में नोएडा विधानसभा में कुल 364113 वोट पड़े थे। यानी करीब 47 फीसदी वोट पड़े थे। वोटों की संख्या के अनुपात में इस बार भी लीड का अंतर 2.25-2.50 लाख से अधिक का रहेगा। सर्वविदित है कि नोएडा को भाजपा का गढ़ माना जाता है। अधिकांश सेक्टरों में भाजपा का मतदान 70-80 फीसदी रहता है। उस लिहाज से इस बार भी नोएडा में लीड का अंतर पूर्व के मुकाबले बढ़ेगा।

WhatsApp Image 2024 04 18 at 15.53.57 1 1
जेवर में पुष्प देकर सम्मान करते भाजपा सीएम योगी आदित्यनाथ का
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button